अक्षय कुमार की ‘Housefull 5’ ने 4 दिन में 100 करोड़ कमाकर नया रिकॉर्ड बनाया। जानें फिल्म का बजट, कलेक्शन औरf स्टारकास्ट की पूरी जानकारी।
अक्षय कुमार स्टारर ‘Housefull 5’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनकर आई है। रिलीज के सिर्फ चार दिनों में ही इस कॉमेडी थ्रिलर फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसने खुद को 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शुमार कर लिया है।
‘हाउसफुल 5’ ने चौथे दिन भी दिखाई जबरदस्त पकड़
फिल्म ने शुक्रवार को शानदार ओपनिंग करते हुए 24 करोड़ रुपये की कमाई की। शनिवार को इसने 31 करोड़ और रविवार को 32.5 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया। तीन दिन में कुल कलेक्शन रहा 87.5 करोड़ रुपये। वहीं, सोमवार यानी चौथे दिन भी फिल्म ने 13.50 करोड़ रुपये कमाकर चार दिनों में कुल 101 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया।
Housefull 5 ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म
‘हाउसफुल 5’ ने ना सिर्फ जबरदस्त ओपनिंग की बल्कि चौथे दिन ही ‘जाट’ (90.34 करोड़) और ‘केसरी 2’ (94.37 करोड़) जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। अब इसका अगला टारगेट है ‘सिकंदर’ (129.95 करोड़), जिसे फिल्म जल्द ही पार कर सकती है।
Housefull 5 Budget और Star Cast Details
इस मल्टीस्टारर फिल्म का बजट करीब ₹225 करोड़ है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ नजर आए हैं – रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, श्रेयस तलपड़े, संजय दत्त, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, जैकलीन फर्नांडिज, सोनम बाजवा और नरगिस फाखरी।
फिल्म का निर्देशन किया है तरुण मनसुखानी ने।
Housefull 5 Box Office Highlights (Day-Wise)
| दिन | कलेक्शन (₹ करोड़) |
|---|---|
| शुक्रवार (Day 1) | 24.00 |
| शनिवार (Day 2) | 31.00 |
| रविवार (Day 3) | 32.50 |
| सोमवार (Day 4) | 13.50 |
| कुल | 101.00 करोड़ |
फिल्म की लोकप्रियता का कारण
ड्यूल क्लाइमेक्स और यूनिक कॉमेडी थीम
दमदार स्टारकास्ट
फ्रेंचाइज़ी की ब्रांड वैल्यू
फैमिली एंटरटेनमेंट पैकेज
For more news: Entertainment


