Home Remedies For Heat Rash: गर्मी में घमौरियों से परेशान हैं? जानिए बर्फ, एलोवेरा, नीम और चंदन जैसे 10 असरदार देसी उपाय, जो त्वचा की जलन, खुजली और दानों से तुरंत राहत दिलाते हैं।
Home Remedies For Heat Rash: गर्मियों की चिलचिलाती धूप और उमस भरे मौसम में शरीर से अधिक पसीना निकलने लगता है, जिससे त्वचा पर छोटे-छोटे लाल दाने या चकत्ते हो जाते हैं जिन्हें आमतौर पर घमौरियां (Heat Rash) कहा जाता है। इन दानों में खुजली, जलन और असहजता महसूस होती है। हालांकि, कुछ आसान देसी नुस्खों से आप इस परेशानी से राहत पा सकते हैं।
क्या होती हैं घमौरियां?
घमौरियां, जिसे मेडिकल भाषा में मिलिएरिया (Miliaria) कहा जाता है, तब होती हैं जब त्वचा की पसीने की नलिकाएं बंद हो जाती हैं और पसीना त्वचा के अंदर फंस जाता है। इसके कारण छोटे-छोटे दाने बनते हैं जो खुजली और जलन पैदा करते हैं।
घमौरियों के मुख्य कारण:
अत्यधिक पसीना और गर्मी
टाइट और सिंथेटिक कपड़े पहनना
त्वचा पर जमा डेड स्किन और बैक्टीरिया
ह्यूमिड और बिना वेंटिलेशन वाले वातावरण में रहना
घमौरियों से राहत पाने के 10 असरदार देसी उपाय
बर्फ की सिकाई (Cold Compress): बर्फ को कपड़े में लपेटकर 5–10 मिनट के लिए प्रभावित हिस्से पर लगाएं। यह जलन और खुजली को तुरंत शांत करता है।
एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel): ताजे एलोवेरा जेल को सीधे घमौरियों पर लगाएं। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। यह ठंडक देने के साथ स्किन को मॉइस्चराइज करता है।
नीम की पत्तियां (Neem Water): 15–20 नीम की पत्तियों को उबालें और उस पानी से नहाएं या पत्तियों का पेस्ट बनाकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं। यह संक्रमण से भी बचाता है।
चंदन का पेस्ट (Sandalwood Paste): चंदन पाउडर और गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बनाएं और 15 मिनट तक लगाकर ठंडे पानी से धो लें। यह त्वचा को ठंडक देता है।
मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti): गुलाबजल के साथ मिलाकर त्वचा पर लगाएं और सूखने पर धो लें। यह गर्मी को सोखती है और स्किन को ठंडा करती है।
कैलामाइन लोशन: इसमें मौजूद जिंक ऑक्साइड खुजली और जलन को कम करता है। दिन में 2–3 बार लगाने से राहत मिलती है।
ओटमील बाथ (Oatmeal Bath): गुनगुने पानी में ओट्स डालकर नहाएं। ओट्स त्वचा की सूजन और जलन को शांत करता है।
नारियल तेल और कपूर: नारियल तेल में थोड़ा कपूर मिलाकर हल्का गर्म करें। ठंडा होने पर लगाएं। यह एंटी-बैक्टीरियल भी होता है।
तरबूज का गूदा: तरबूज के गूदे को 15–20 मिनट लगाकर धो लें। यह शरीर की गर्मी को कम करता है और घमौरियों में राहत देता है।
शहद (Honey): शहद को सीधे स्किन पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें। यह एंटीसेप्टिक और सूदिंग गुणों से त्वचा को राहत देता है।
बचाव के उपाय भी जरूरी:
ढीले, सूती कपड़े पहनें
बार-बार ठंडे पानी से चेहरा और शरीर धोएं
पसीना आते ही तुरंत साफ करें
अधिक पानी और तरल पदार्थ पिएं
गर्म जगहों से बचें और अच्छी वेंटिलेशन में रहें
For more news: Health


