पीठ दर्द का घरेलू इलाज: पीठ दर्द से राहत चाहिए? रोजाना सिर्फ 10 मिनट की स्ट्रेचिंग और सही खानपान से कमर दर्द को दूर करें। जानिए असरदार एक्सरसाइज और हेल्दी आदतें।
पीठ दर्द का घरेलू इलाज: आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में पीठ दर्द (Back Pain) एक आम समस्या बनती जा रही है। घंटों कंप्यूटर के सामने बैठना, गलत पोश्चर में काम करना या फिर झुककर भारी सामान उठाना – ये सभी आदतें रीढ़ की हड्डी पर अतिरिक्त दबाव डालती हैं। यदि समय रहते इसका इलाज न किया जाए, तो यह दर्द क्रॉनिक बैक पेन में बदल सकता है।
पीठ दर्द के प्रमुख कारण
लंबे समय तक एक ही पॉश्चर में बैठना
गलत तरीके से सोना या बैठना
कैल्शियम और विटामिन D की कमी
भारी वजन उठाना
तनाव और मानसिक थकान
सिर्फ 10 मिनट का रोज़ाना अभ्यास देगा आराम
डॉ. अभिषेक वैश्य के अनुसार, रोजाना सिर्फ 10 मिनट की बैक स्ट्रेचिंग और स्ट्रेंथनिंग एक्सरसाइज़ से न केवल मौजूदा दर्द से राहत मिल सकती है, बल्कि भविष्य में पीठ दर्द की आशंका भी कम हो जाती है।
1. कैट-काउ स्ट्रेच (Cat-Cow Stretch): यह योगासन रीढ़ की लचीलापन बढ़ाता है और स्पाइन को रिलैक्स करता है।
2. चाइल्ड पोज़ (Child’s Pose): कमर के निचले हिस्से की अकड़न को कम करने में मदद करता है।
3. ब्रिज पोज़ (Bridge Pose): हिप्स, थाईज़ और लोअर बैक मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाता है।
संतुलित आहार भी है ज़रूरी
कैल्शियम और विटामिन D युक्त खाद्य पदार्थ जैसे दूध, दही, बादाम, और सुबह की धूप लें। एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स जैसे हल्दी, अदरक, और हरी सब्जियों का सेवन करें।


