प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत @2047 के संकल्प को धरातल पर उतारने में हरियाणा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। इसी दिशा में राज्य सरकार ने एक व्यापक औद्योगिक विकास रोडमैप तैयार किया है, जिसमें उद्योग एवं वाणिज्य विभाग और HSIIDC को केंद्रीय भूमिका दी गई है।
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राव नरबीर सिंह ने बताया कि हरियाणा का औद्योगिक परिदृश्य अब नई ऊर्जा, नई सोच और नए अवसरों के साथ आगे बढ़ रहा है।


