चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक और जनसेवा सुविधाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से राज्य के 6 जिलों में गांवों के पुनर्गठन को मंजूरी प्रदान की है। इस फैसले के तहत भौगोलिक नजदीकी और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 17 गांव-क्षेत्रों का स्थानांतरण किया जाएगा।
सरकारी जानकारी के अनुसार, इस पुनर्गठन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सरकारी सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराना और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक सुगम बनाना है। गांवों के स्थानांतरण से संबंधित क्षेत्रों के निवासियों को राजस्व, विकास और अन्य आवश्यक सेवाओं का लाभ अधिक आसानी से प्राप्त होगा।
राज्य सरकार का कहना है कि यह निर्णय सुशासन और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी और सेवा वितरण व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी।
बेहतर सेवा सुविधाओं के लिए हरियाणा के 6 जिलों में गांवों का पुनर्गठन मंजूर
भौगोलिक नजदीकी और जन सुविधा के लिए 17 गांव-क्षेत्र किए जाएंगे ट्रांसफर pic.twitter.com/mfvxg6Tl2i
— CMO Haryana (@cmohry) December 9, 2025


