पंचकूला, प्रदेश में खेल अवसंरचना को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने प्रदेशभर के खेल स्टेडियमों की मरम्मत और कायाकल्प के लिए 114 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस राशि से कई जिलों में कार्य शुरू भी हो चुका है, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्टेडियमों में मरम्मत कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए।
खेल राज्य मंत्री ने कहा कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी राई भावी ओलंपियन और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने का प्रमुख केंद्र बनेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि खेल अवसंरचना को और मजबूत करने के लिए डीएससी (District Sports Council) के माध्यम से अतिरिक्त संसाधन जुटाए जाएंगे तथा सभी स्टेडियमों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल भवनों का नवीनीकरण करना नहीं, बल्कि खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण, सुरक्षित वातावरण और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकें।
प्रदेश के खेल स्टेडियमों का होगा कायाकल्प।
प्रदेशभर के खेल स्टेडियमों की मरम्मत और कायाकल्प के लिए 114 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, जिनमें कई स्थानों पर काम शुरू हो चुका है।
पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में समीक्षा बैठक के दौरान खेल राज्य मंत्री श्री @GauravgGautam ने कहा कि… pic.twitter.com/4oRvbiclGk
— DPR Haryana (@DiprHaryana) January 3, 2026


