चंडीगढ़। हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में नए जिले, तहसील और उप-तहसील के गठन से संबंधित सब-कमेटी की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल 62 प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान तय मानदंडों के आधार पर सभी प्रस्तावों का मूल्यांकन किया गया और आवश्यक सिफारिशें तैयार की गईं। मंत्री श्री पंवार ने कहा कि प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार और सुशासन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है, जिससे आम जनता को अधिक सुलभ सेवाएं मिल सकें।
बैठक में तैयार की गई रिपोर्ट को अब अंतिम स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विकास एवं पंचायत मंत्री श्री @KrishanLPanwar की अध्यक्षता में नए जिले, तहसील और उप-तहसील निर्माण संबंधी सब-कमेटी की बैठक हुई।
कुल 62 प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई और मानदंडों के आधार पर सिफारिशें तय की गईं।
रिपोर्ट अब अंतिम स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष भेजी जाएगी। pic.twitter.com/ZpDrROaJuy
— DPR Haryana (@DiprHaryana) December 9, 2025


