हरियाणा सरकार ने आज एचसीएमएस (Haryana Civil Medical Services) एसोसिएशन की प्रस्तावित दो घंटे की पेन-डाउन स्ट्राइक को ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए ठोस एवं प्रभावी प्रबंध किए हैं। सरकार ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि किसी भी परिस्थिति में मरीजों को असुविधा न हो।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पूरे राज्य में सभी आपातकालीन (Emergency) सेवाएं पहले की तरह पूर्ण रूप से संचालित रहेंगी। अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में इमरजेंसी चिकित्सा टीमों को तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की स्थिति का तुरंत समाधान किया जा सके।
इसके अलावा, OPD सेवाओं को भी सामान्य रूप से चलाने के लिए अस्पताल प्रशासन को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। विभिन्न जिलों के सिविल सर्जनों और स्वास्थ्य अधिकारियों को सतर्क मोड पर रखा गया है, ताकि सेवा बाधित होने की कोई स्थिति न बने।
सरकार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित करना प्राथमिकता है, और जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।


