चंडीगढ़। हरियाणा को हरित ऊर्जा की दिशा में अग्रसर करने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों, सरकारी कार्यालयों सहित सभी सरकारी भवनों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित किए जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कदम से न केवल सरकारी भवनों की ऊर्जा जरूरतों को स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा से पूरा किया जा सकेगा, बल्कि बिजली खर्च में भी उल्लेखनीय बचत होगी। साथ ही यह पहल पर्यावरण संरक्षण और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में सहायक सिद्ध होगी।
अधिकारियों के अनुसार, इस योजना के तहत चरणबद्ध ढंग से सभी सरकारी इमारतों को सोलर युक्त किया जाएगा। इससे प्रदेश को नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने और हरियाणा के हरित ऊर्जा लक्ष्यों को हासिल करने में तेजी आएगी।
राज्य सरकार की यह पहल स्वच्छ ऊर्जा अपनाने, सतत विकास को बढ़ावा देने और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
सरकारी इमारतें अब होंगी सोलर युक्त!
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, कार्यालय सहित सभी सरकारी भवनों पर रूफटॉप सोलर स्थापित हों।
यह निर्णय #हरियाणा को हरित ऊर्जा लक्ष्य प्राप्त करने में महत्वपूर्ण गति देगा।#GreenHaryana pic.twitter.com/e6Hum8YG0y
— DPR Haryana (@DiprHaryana) December 6, 2025


