चंडीगढ़। प्रदेश सरकार श्रमिकों और उनके आश्रितों को बेहतर एवं समग्र स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में प्रदेशभर में 7 ESI अस्पताल, 93 डिस्पेंसरी, 3 आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी और 1 मोबाइल डिस्पेंसरी के माध्यम से लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं।
ESI योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों व उनके परिवारों को प्राथमिक से लेकर विशेष चिकित्सा सेवाओं तक की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। विभिन्न शहरों में स्थापित अस्पताल उन्नत सुविधाओं, विशेषज्ञ डॉक्टरों और आधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों से लैस हैं।
इसके अतिरिक्त, सरकार द्वारा 157 सूचीबद्ध निजी अस्पतालों को भी अधिकृत किया गया है, जो ESI लाभार्थियों को कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं। इससे श्रमिक वर्ग को उपचार कराने में आर्थिक बोझ से राहत मिल रही है और उन्हें समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा मिल रही है।
सरकार का कहना है कि श्रमिक प्रदेश की आर्थिक रीढ़ हैं, और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य सेवाओं के नेटवर्क को लगातार विस्तारित और सुदृढ़ किया जा रहा है।


