चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने ग्रामीण विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने निर्देश दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित सभी टेंडर जैसे ही HEW पोर्टल पर जारी हों, उस गांव के संबंधित सरपंच को तुरंत SMS के माध्यम से सूचना भेजी जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे ग्रामीण प्रतिनिधियों को निर्माण कार्यों की वास्तविक स्थिति, स्वीकृत टेंडर और आगे की प्रक्रियाओं की सटीक जानकारी समय पर मिल सकेगी। साथ ही गांवों में विकास कार्यों की जन निगरानी बढ़ेगी, जिससे कार्यों की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर पारदर्शिता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। SMS अलर्ट सिस्टम से विकास कार्यों में अनावश्यक देरी, जानकारी की कमी और संभावित अनियमितताओं पर रोक लगेगी।
सरकार का मानना है कि जब गांव का प्रतिनिधि समय से टेंडरों की जानकारी रखेगा, तो वह कार्यों की प्रगति पर बेहतर निगरानी कर सकेगा और जनता के साथ मिलकर गुणवत्तापूर्ण विकास सुनिश्चित करेगा।
यह कदम डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में हरियाणा सरकार की एक और महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जो ग्रामीण विकास प्रणाली को और अधिक मजबूत और पारदर्शी बनाएगा।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP का निर्देश:
ग्रामीण क्षेत्रों के टेंडर जैसे ही HEW पोर्टल पर जारी हों, संबंधित सरपंचों को तुरंत SMS भेजा जाए।
इससे ग्रामीण प्रतिनिधियों को निर्माण कार्यों की सटीक जानकारी मिलेगी। साथ ही जनता की निगरानी बढ़ेगी और कार्यों की गुणवत्ता बेहतर होगी। pic.twitter.com/nJgd1PgYIf
— DPR Haryana (@DiprHaryana) December 5, 2025


