मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने श्रम विभाग में उजागर हुई अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार और लापरवाही को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री के आदेशानुसार मामले की निष्पक्ष और गहन जांच सुनिश्चित करने के लिए एक उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया गया है। समिति को सभी तथ्यों, दस्तावेजों और प्रक्रियाओं की विस्तार से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि जांच समिति एक माह के भीतर अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक अनुशासनात्मक एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनहित से जुड़े विभागों में किसी भी प्रकार की अनियमितता को सख्ती से रोका जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने श्रम विभाग में उजागर हुई अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार और लापरवाही को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाएंगे।… pic.twitter.com/gv92MEYmlP
— CMO Haryana (@cmohry) January 1, 2026


