हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज पंजाब स्थित पावन गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेककर समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए अरदास की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने साहिबज़ादों की वीरता, त्याग और अद्वितीय साहस को स्मरण करते हुए कहा कि इस महान धरा पर आकर नमन करने का सौभाग्य प्राप्त होना उनके लिए गर्व और भावुकता का विषय है। उन्होंने कहा कि यह भूमि धर्म, सत्य और मानवता की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान की साक्षी है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “धर्म की रक्षा के लिए दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह जी और उनके चारों साहिबज़ादों द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान युगों-युगों तक राष्ट्र को प्रेरणा देता रहेगा। साहिबज़ादों की वीरता और साहस आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्श हैं।”
उन्होंने कहा कि साहिबज़ादों का बलिदान केवल सिख इतिहास ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर अडिग रहने का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से साहिबज़ादों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और समाज में सद्भाव, एकता और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया।
गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धा और शांत वातावरण के बीच मुख्यमंत्री ने अरदास कर हरियाणा की प्रगति, शांति और समरसता की कामना की।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने आज गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेका और समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए अरदास की।
"साहिबज़ादों की वीरता और साहस की इस महान धरा पर आकर नमन करने का सौभाग्य मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। धर्म की रक्षा के लिए… pic.twitter.com/8kY49cVC8f
— DPR Haryana (@DiprHaryana) December 25, 2025


