हरियाणा कैबिनेट की अगली बैठक 8 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। यह बैठक मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में होगी।
बैठक में राज्य सरकार की विभिन्न नीतिगत पहल, विकास परियोजनाओं, प्रशासनिक सुधारों और जनकल्याण संबंधी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है। आगामी सत्र और बजट से जुड़े प्रस्तावों पर भी विचार किया जा सकता है।
कैबिनेट की यह बैठक प्रशासनिक गतिविधियों को नई गति देने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


