चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा में एक नई और सकारात्मक परंपरा की शुरुआत देखने को मिली, जब मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने श्री भूपिंदर सिंह हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर बधाई और अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि “अनुभव और ऊर्जा मिलकर काम करें, तो जनहित के बड़े लक्ष्य आसानी से हासिल किए जा सकते हैं।” उन्होंने आशा व्यक्त की कि सदन में सत्तापक्ष और विपक्ष मिलकर लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री सैनी ने कहा कि एक सशक्त विपक्ष लोकतंत्र की मजबूती का आधार होता है। सदन में स्वस्थ संवाद, सकारात्मक आलोचना और सहयोग से प्रदेश के विकास को नई दिशा मिल सकती है।
मुख्यमंत्री के इस कदम को राजनीतिक शालीनता और लोकतांत्रिक मूल्यों की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है। विधानसभा में इस सौहार्दपूर्ण वातावरण से यह संदेश गया कि मतभेदों के बावजूद जनहित सर्वोपरि है और मिलकर काम करने से हरियाणा के विकास को नई गति मिल सकती है।
हरियाणा विधानसभा में नई परंपरा का आगाज़!
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने श्री @BhupinderShooda को नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर बधाई दी एवं अभिनंदन किया।
"अनुभव और ऊर्जा मिलकर काम करें, तो जनहित के बड़े लक्ष्य आसानी से हासिल किए जा सकते हैं," सीएम #HaryanaAssembly pic.twitter.com/E0UlGnANf5
— DPR Haryana (@DiprHaryana) December 18, 2025


