Hari Hara Veera Mallu Review: हरि हर वीर मल्लू सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। भीड़ के बावजूद फिल्म की कहानी और VFX ने दर्शकों को निराश किया। जानें पहला रिव्यू।
Hari Hara Veera Mallu Review: पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हरि हर वीर मल्लू’ आखिरकार 24 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई। लंबे समय से टली इस पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह था। फिल्म रिलीज होते ही थिएटर्स के बाहर लंबी कतारें देखी गईं, और सोशल मीडिया पर फैंस का क्रेज साफ नजर आया।
पवन कल्याण की फिल्म के लिए फैंस का जबरदस्त उत्साह
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार पवन कल्याण को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस दो साल से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही ‘Hari Hara Veera Mallu’ सिनेमाघरों में आई, थिएटरों के बाहर भीड़ उमड़ पड़ी। वीडियो और फोटोज में लोग सिनेमाघरों के अंदर नाचते-गाते दिखे।
लेकिन फिल्म ने निराश किया?
हालांकि ओपनिंग शानदार रही, लेकिन दर्शकों के रिएक्शन्स मिले-जुले हैं। कुछ दर्शकों ने फिल्म को कमज़ोर कहानी, गहराई की कमी और बिखरे नैरेटिव के चलते निराशाजनक बताया। सोशल मीडिया पर रिव्यू देते हुए कई यूजर्स ने कहा कि फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।
VFX और विजुअल क्वालिटी पर उठे सवाल
एक यूजर ने लिखा, “प्री-इंटरवल हिस्सा थोड़ा एंगेजिंग था, लेकिन बाद में फिल्म कमजोर हो गई। खराब VFX, प्रेरणाहीन कहानी और असमान दृश्य इसे एक औसत दर्जे की फिल्म बना देते हैं।”
निधि अग्रवाल और बॉबी देओल का रोल भी रहा फीका?
जहां कुछ दर्शकों ने निधि अग्रवाल के परफॉर्मेंस की तारीफ की, वहीं उन्होंने ये भी कहा कि स्क्रिप्ट की कमजोरी के चलते उनका अभिनय फीका पड़ गया। बॉबी देओल की उपस्थिति भी खास असर नहीं छोड़ पाई।
फिल्म की कहानी क्या है?
‘हरि हर वीर मल्लू’ की कहानी 17वीं शताब्दी के एक योद्धा पर आधारित है, जो मुगल साम्राज्य के अत्याचारों के खिलाफ बगावत करता है। पवन कल्याण इस क्रांतिकारी किरदार में नजर आए हैं। फिल्म में ऐतिहासिक और एक्शन सीक्वेंस को प्रमुखता दी गई है।
Box Office पर क्या होगा असर?
हालांकि फिल्म की ओपनिंग ज़ोरदार रही, लेकिन निगेटिव वर्ड-ऑफ-माउथ के चलते फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ सकता है। दर्शकों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी न उतरने वाली यह फिल्म शायद लॉन्ग रन में उतना परफॉर्म ना कर पाए जितनी उम्मीद की गई थी।


