Hai Junoon Review: 20 एपिसोड की इस सीरीज़ में संगीत, डांस और कॉलेज की दुनिया की जुगलबंदी देखने को मिलती है। आइए जानते हैं कि यह सीरीज़ कैसी है।
Hai Junoon Review: जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही म्यूज़िकल ड्रामा वेब सीरीज़ ‘है जुनून: ड्रीम, डेयर, डोमिनेट’ ने 16 मई 2025 को रिलीज़ होकर दर्शकों के बीच हलचल मचा दी है। 20 एपिसोड की इस सीरीज़ में संगीत, डांस और कॉलेज की दुनिया की जुगलबंदी देखने को मिलती है। आइए जानते हैं कि यह सीरीज़ कैसी है।
कहानी की शुरुआत
कहानी की शुरुआत मुंबई के सेंट एंडरसन कॉलेज से होती है, जहाँ गगन आहुजा (नील नितिन मुकेश) कॉलेज के फाउंडर्स डे में शामिल होने के बाद अपना म्यूज़िक करियर छोड़कर कॉलेज लौटते हैं। यहाँ वह सुपरसॉनिक्स नामक म्यूज़िकल ग्रुप को मेंटर करते हैं। वहीं, कॉलेज का छात्र सेबी (सुमेध मुदगलकर) ‘द मिसफिट्स’ नामक डांस टीम बनाता है, जिसका नेतृत्व पैशनेट पर्ल सलदाना (जैकलिन फर्नांडीस) करती हैं। दोनों टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा कॉलेज के अंतिम दिन, क्रिसमस प्राइड पर अपने चरम पर पहुँचती है।
संगीत और कोरियोग्राफी
सीरीज़ में कुल 40 गाने शामिल हैं, जिन्हें संगीतकार शंकर महादेवन ने ‘एपिक’ करार दिया है। इन गानों में सोनू निगम, सुनिधि चौहान, विशाल ददलानी, शान, कनिका कपूर, जावेद अली, मोहित चौहान, नकाश अज़ीज़, दिव्या कुमार, सिद्धार्थ महादेवन जैसे कलाकारों की आवाज़ें शामिल हैं । कोरियोग्राफी रुएल दौसान वरिंदनी ने की है, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती है।
अभिनय और निर्देशन
सीरीज़ का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है, जिन्होंने टैलेंट कॉम्पिटिशन की ऊर्जा को गहरे सामाजिक संदेश के साथ जोड़ने की कोशिश की है। हालांकि, कई किरदारों और उनकी-अपनी कहानियों के चलते सीरीज़ की कहानी कई बार खुद ही अपने जाल में उलझती नजर आई है। अभिनय की बात करें तो सुमेध मुदगलकर, सिद्धार्थ निगम और नील नितिन मुकेश ने अपने-अपने किरदारों में जान डाल दी है। जैकलिन फर्नांडीस का किरदार कभी-कभी अस्पष्ट सा लगता है, लेकिन कुल मिलाकर अभिनय प्रभावशाली है।
फाइनल वर्डिक्ट
‘है जुनून’ एक अच्छा कॉन्सेप्ट है जो अपने एक्सपेक्टेशन के बोझ तले दबता नजर आया है। सीरीज़ को इस बात का श्रेय जरूर दिया जाना चाहिए कि यह समाज से जुड़े अहम मुद्दों को छूने की कोशिश की है। लेकिन जहां तक एक्सक्यूशन की बात है, वहां काफी कमजोर साबित हुई है। यह एक ऐसा शो है जिसमें इरादा तो अच्छा है, लेकिन उसे पूरी तरह दिखाने में फेल हुए।
कुल मिलाकर, अगर आप म्यूज़िक और डांस के शौक़ीन हैं और कॉलेज ड्रामा पसंद करते हैं, तो ‘है जुनून’ एक बार देखने योग्य है।
रेटिंग: ⭐⭐⭐½ (2.5/5)
For more news: Entertainment


