रोहतक शहर के भीतर संचालित हैफेड फीड प्लांट को शहर से बाहर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि वर्तमान फीड प्लांट को आईएमटी रोहतक स्थित मेगा फूड पार्क में स्थानांतरित किया जाएगा।
डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि नए स्थान पर एक आधुनिक पशु चारा संयंत्र स्थापित किया जाएगा, जिसमें नवीन तकनीक, बेहतर उत्पादन क्षमता और पर्यावरण के अनुकूल व्यवस्थाएं होंगी। इससे न केवल पशुपालकों को उच्च गुणवत्ता का चारा उपलब्ध होगा, बल्कि उत्पादन प्रक्रिया भी अधिक कुशल और सुरक्षित बनेगी।
उन्होंने कहा कि फीड प्लांट को शहर से बाहर ले जाने से रोहतक शहर में यातायात, प्रदूषण और अन्य शहरी समस्याओं में भी कमी आएगी। वहीं, आईएमटी रोहतक में स्थापित होने वाला नया संयंत्र औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा।
सरकार का उद्देश्य सहकारिता क्षेत्र को आधुनिक बनाते हुए किसानों और पशुपालकों को अधिक लाभ पहुंचाना है। हैफेड के इस कदम को प्रदेश में पशुधन विकास और सहकारी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
शहर से बाहर शिफ्ट होगा हैफेड फीड प्लांट!
"रोहतक स्थित हैफेड फीड प्लांट को शहर से बाहर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान फीड प्लांट को आईएमटी रोहतक स्थित मेगा फूड पार्क में स्थानांतरित कर एक नया, आधुनिक पशु चारा संयंत्र स्थापित किया जाएगा।" – डॉ. @drarvindksharma,… pic.twitter.com/e7Czh0RqMD
— DPR Haryana (@DiprHaryana) December 22, 2025


