किरतपुर साहिब। हिंद दी चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिहाड़े को समर्पित नगर कीर्तन का शुभारंभ आज पवित्र नगरी कीरतपुर साहिब में अरदास और कीर्तन के साथ किया गया। बड़ी संख्या में संगत ने इस ऐतिहासिक क्षण का लाइव दर्शन किया और गुरु साहिब के बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
नगर कीर्तन की शुरुआत से पहले गुरुद्वारा श्री पिता काला जी से विशेष अरदास की गई, जिसमें श्री गुरु तेग बहादुर जी के अद्वितीय त्याग, साहस और मानवता के लिए किए गए सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया। रागी जत्थों द्वारा कीर्तन कीर्तन की स्वर लहरियों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
पूरा मार्ग पुष्प वर्षा, नगाड़ों, झांकियों और पंज प्यारों की अगवानी से गूँज उठा। हजारों श्रद्धालु गुरु जी के संदेश—धर्म की रक्षा, सत्य का मार्ग और मानवता की सेवा—को आत्मसात करते हुए नगर कीर्तन में शामिल हुए।
संगत ने बताया कि गुरु तेग बहादुर जी की शहादत केवल सिख कौम ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानवता के लिए प्रेरणा है। उनके आदर्श आज भी समाज को सत्य, साहस और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
नगर कीर्तन की लाइव कवरेज में दूरदराज क्षेत्रों से भी लोग ऑनलाइन जुड़कर इस पावन आयोजन का हिस्सा बने। दिनभर विभिन्न गुरुद्वारों में दीवान, शबद कीर्तन और लंगर सेवा का आयोजन जारी रहेगा।
शहीदी सप्ताह के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिनका समापन बड़ी श्रद्धा और सम्मान के साथ किया जाएगा।
ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ ਜੀ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਅਰੰਭਤਾ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਅਰਦਾਸ, ਕੀਰਤਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ Live https://t.co/aUqmHcchLE
— Government of Punjab (@PbGovtIndia) November 24, 2025


