श्री आनंदपुर साहिब में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रमुख धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत किए गए इन धार्मिक उपक्रमों और प्रबंधों की संगत ने खुलकर प्रशंसा की।
मुख्यमंत्री के निर्देशन में गुरुद्वारों में श्रद्धालुओं के लिए विशेष आवासीय सुविधाओं, ठहरने की व्यवस्थाओं, स्वच्छता, जल व खानपान की उपलब्धता सहित अन्य सेवाओं को बेहतर ढंग से सुनिश्चित किया गया। दूर-दराज़ से पहुंची संगतों ने इन व्यवस्थाओं को सराहनीय करार देते हुए पंजाब सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
शहीदी दिवस के इस ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित धार्मिक गतिविधियों ने न केवल वातावरण को श्रद्धामय बनाया, बल्कि संगत को गुरु साहिबान की शिक्षाओं, त्याग और बलिदान की स्मृति से भी जोड़ने का कार्य किया।
पंजाब सरकार का दावा है कि आने वाले समय में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों को और अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और सफल बनाने के प्रयास जारी रहेंगे।
ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ ਜੀ ਦੇ 350ਵੇਂ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਮੌਕੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੀਤੇ ਗਏ ਧਾਰਮਿਕ ਉਪਰਾਲਿਆਂ ਅਤੇ ਗੁਰਦੁਆਰਿਆਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨੂੰ ਨਿਵਾਸ ਸੰਬੰਧੀ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਸਹੂਲਤਾਂ ਦੀ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਆਈਆਂ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਦਿਲੋਂ ਸ਼ਲਾਘਾ ਕੀਤੀ।… pic.twitter.com/8ROb1EHbhX
— Government of Punjab (@PbGovtIndia) December 2, 2025


