गुरुग्राम। हरियाणा सरकार स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल गुरुग्राम के निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी दिशा में उद्योग एवं वाणिज्य, वन एवं पर्यावरण मंत्री Rao Narbir Singh ने गुरुग्राम के Gurugram स्थित मॉडल टाउन क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर मंत्री राव नरबीर सिंह ने मॉडल टाउन को शहर का सबसे हरा-भरा क्षेत्र बताते हुए कहा कि गुरुग्राम के विकास में पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक शहरी सुविधाओं के बीच संतुलन बनाए रखना सरकार की स्पष्ट नीति है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य इस प्रकार किए जा रहे हैं जिससे नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलें और साथ-साथ हरित आवरण भी सुरक्षित रहे।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं में पौधारोपण, स्वच्छता, जल संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण जैसे पहलुओं को विशेष रूप से ध्यान में रखा जाए। मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार गुरुग्राम को न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बल्कि पर्यावरण की दृष्टि से भी आदर्श शहर के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
स्थानीय निवासियों ने विकास कार्यों की शुरुआत पर संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र में जीवन-स्तर बेहतर होगा और स्वच्छ-हरित वातावरण को बढ़ावा मिलेगा।


