चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने लोक भवन, चंडीगढ़ में भारत रत्न एवं लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को नमन किया।
राज्यपाल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल आधुनिक भारत के शिल्पकार और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक थे। स्वतंत्रता के बाद देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर उन्होंने भारत की एकता और अखंडता को सुदृढ़ किया। उनका दृढ़ नेतृत्व, दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने और राष्ट्र सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने लोक भवन, चंडीगढ़ में भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।#Haryana #SardarVallabhbhaiPatel pic.twitter.com/Duxk3kQJUQ
— DPR Haryana (@DiprHaryana) December 15, 2025


