Google DeepMind ने लॉन्च किया Genie 3 AI मॉडल, जो टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से आसानी से 3D वर्चुअल दुनिया बनाने की सुविधा देता है। जानें इसकी खासियत और रिलीज़ डेट।
क्या आप कभी सोच चुके हैं कि सिर्फ कुछ शब्दों के जरिए एक पूरी 3D वर्चुअल दुनिया बनाई जा सकती है? अब Google DeepMind ने ऐसा AI मॉडल पेश किया है, जो इस सपने को सच कर सकता है। Google ने अपना नया Genie 3 मॉडल लॉन्च किया है, जो उपयोगकर्ताओं को टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के माध्यम से 3D वर्चुअल वातावरण बनाने की सुविधा देता है।
Genie 3: AI से 3D दुनिया बनाना हुआ आसान
Google DeepMind का यह नया Genie 3 मॉडल, अपने पूर्ववर्ती Genie 2 से कहीं ज्यादा एडवांस और इंटरैक्टिव है। इसके जरिए कोई भी यूजर कुछ शब्दों के जरिये एक रियलिस्टिक 3D दुनिया बना सकता है। AI पूरी दुनिया को ऑटोमेटिकली क्रिएट करता है, न कि पहले से मौजूद एलिमेंट्स को इस्तेमाल करता है। जब यूजर कैमरा मूव करता है, तो AI वस्तुओं की लोकेशन को याद रखता है, जिससे एक बेहतर और सहज अनुभव मिलता है। Genie 3 अब 720p रेजोल्यूशन तक का 3D वातावरण प्रदर्शित कर सकता है और ज्यादा लंबी बातचीत संभाल सकता है।
Genie 3 की नई और खास खूबियां
इस नए AI मॉडल में ‘प्रॉम्प्टेबल वर्ल्ड इवेंट्स’ नामक फीचर भी शामिल है, जो मौसम बदलने या नए कैरेक्टर जोड़ने जैसे बदलाव को आसान बनाता है। Genie 3 लगभग 1 मिनट तक विजुअल डिटेल्स को याद रख सकता है, जो पिछले मॉडल से बेहतर परफॉर्मेंस दिखाता है। यह मॉडल सिर्फ मनोरंजन के लिए ही नहीं, बल्कि शिक्षा, रोबोटिक्स ट्रेनिंग और इंटरएक्टिव गेमिंग जैसे क्षेत्रों में भी काफी उपयोगी साबित होगा।
अभी सीमित उपयोग के लिए जारी
Google ने Genie 3 को फिलहाल सामान्य उपयोगकर्ताओं के लिए रिलीज़ नहीं किया है। इसे प्रीव्यू फेज में चुनिंदा शोधकर्ताओं के लिए जारी किया गया है ताकि संभावित जोखिमों की पहचान और उनका समाधान किया जा सके। इस मॉडल की कुछ सीमाएं भी हैं, जैसे कि टेक्स्ट तभी सही दिखता है जब इनपुट स्पष्ट हो। कंपनी भविष्य में इसे ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाने की योजना बना रही है।


