Google Audio Overviews Feature: Google ने लॉन्च किया नया AI फीचर Audio Overviews, जिससे यूजर्स अब सर्च रिजल्ट्स को आवाज़ में सुन सकते हैं। जानें कैसे करें एक्टिवेट और किन यूजर्स को मिलेगा फायदा।
Google Audio Overviews Feature: Google ने अपनी सर्च इंजन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का एक और बेहतरीन फीचर जोड़ दिया है — Audio Overviews. इस फीचर की मदद से यूज़र्स अब टेक्स्ट पढ़ने की बजाय सर्च रिजल्ट्स को आवाज में सुन सकेंगे। यह सुविधा विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद होगी जो मल्टीटास्किंग करते हैं या ऑडियो फॉर्मेट में जानकारी पाना पसंद करते हैं।
क्या है Google का Audio Overviews फीचर?
Audio Overviews एक AI-पावर्ड फीचर है जो चुनिंदा सर्च क्वेरीज के लिए 30-45 सेकंड का पॉडकास्ट-स्टाइल ऑडियो तैयार करता है।
इस फीचर का उद्देश्य है कि यूजर को सर्च परिणामों का सारांश आवाज के माध्यम से दिया जाए।
यह फीचर Google के Gemini AI मॉडल्स द्वारा संचालित है और फिलहाल Google Labs के अंतर्गत बीटा टेस्टिंग में उपलब्ध है।
Audio Overviews कैसे करें एक्टिवेट और इस्तेमाल?
सबसे पहले जाएं 👉 labs.google.com
“Audio Overviews” एक्सपेरिमेंट को एक्टिवेट करें।
कोई सर्च करें जैसे: “Noise cancelling headphones कैसे काम करते हैं?”
रिजल्ट पेज पर नीचे स्क्रॉल करें और “Generate Audio Overview” बटन पर क्लिक करें।
कुछ सेकंड में AI एक इंटरैक्टिव ऑडियो क्लिप तैयार कर देगा।
Audio Overviews की खास बातें
इसमें दो AI होस्ट्स के बीच कन्वर्सेशनल टोन में जानकारी दी जाती है।
ऑडियो प्लेयर में मिलेगा:
प्ले / पॉज बटन
वॉल्यूम कंट्रोल
प्लेबैक स्पीड (0.25x से 2x तक एडजस्टेबल)
संबंधित वेबपेज के लिंक भी
किन यूजर्स को मिलेगा यह फीचर?
फिलहाल यह फीचर केवल अमेरिका के यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों प्लेटफॉर्म्स पर यह काम करता है।
जल्द ही इसे अन्य देशों में भी रोल आउट किया जा सकता है।
For more news: Technology


