Google AI Mode Launch: Google ने भारत में नया AI Mode लॉन्च किया है, जो Gemini 2.5 मॉडल पर आधारित है। अब यूजर्स को Google सर्च में स्मार्ट, पर्सनलाइज्ड और विस्तृत जवाब मिलेंगे – वो भी आवाज़ और फोटो से! जानें कैसे करें इस्तेमाल।
Google AI Mode in India: गूगल ने भारत में अपना एडवांस्ड AI सर्च मोड लॉन्च कर दिया है, जो अब यूज़र्स को पारंपरिक सर्च से कहीं ज्यादा स्मार्ट और गहराई से तैयार जवाब देगा। यह फीचर फिलहाल Google Search Labs के तहत इंग्लिश भाषा में उपलब्ध है और यह Gemini 2.5 AI मॉडल पर आधारित है।
Google AI Mode की खासियत क्या है?
गूगल का नया AI Mode खासतौर पर कॉम्प्लेक्स और मल्टी-लेयर सवालों को समझने और जवाब देने के लिए तैयार किया गया है। अब यूज़र्स को अलग-अलग सवाल पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी — AI एक ही बार में क्वेरी का सार पकड़कर सटीक और विस्तृत जानकारी देगा।
उदाहरण: अगर आप पूछते हैं – “मेरे बच्चे 4 और 7 साल के हैं, गर्मियों में उन्हें घर के अंदर बिज़ी और एक्टिव रखने के लिए क्रिएटिव और बजट-फ्रेंडली उपाय बताइए।” तो Google AI मोड उम्र, मौसम, बजट और गतिविधियों जैसी सभी बातों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थित सुझावों की लिस्ट तैयार करेगा।
अब आवाज और तस्वीर से भी पूछ सकेंगे सवाल
भारत में Google Lens और Voice Search का खूब इस्तेमाल होता है, इसलिए अब आप AI मोड में:
माइक टैप कर बोलकर सवाल पूछ सकते हैं
फोटो खींचकर AI से पूछ सकते हैं जैसे: “ये पौधा कौन सा है?”, “इसे कैसे उगाएं?”, “क्या देखभाल की जरूरत है?”
Google AI इन सभी सवालों का जवाब देगा और आप इसके बाद भी फॉलो-अप सवाल पूछ सकते हैं, क्योंकि AI पिछली बातचीत को याद रखता है।
क्या Google AI Mode के जवाब हमेशा सही होते हैं?
Google ने खुद माना है कि AI Mode हर बार 100% सटीक नहीं होता। यदि किसी सवाल का जवाब पूरी तरह से स्पष्ट न हो तो सर्च रिजल्ट्स में आपको, AI जनरेटेड जवाब और सामान्य Web Search लिंक दोनों एक साथ दिखेंगे, जिससे यूज़र को विस्तृत और संतुलित जानकारी मिल सके।
कैसे करें Google AI Mode का इस्तेमाल?
Google ऐप में जाएं
Labs आइकन पर टैप करें
AI Overviews (सर्च लैब्स) को एक्टिवेट करें
- अब अपनी क्वेरी टाइप करें, बोलें या फोटो के जरिए पूछें
For more news: Technology


