नई दिल्ली।
माँ भारती के वीर सपूत, भारत के प्रथम चीफ़ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ (CDS) एवं पूर्व थल सेनाध्यक्ष, ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित जनरल बिपिन रावत जी की पुण्यतिथि पर देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सैन्य अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने उनके अदम्य साहस, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा को नमन किया।
जनरल बिपिन रावत का भारतीय सशस्त्र बलों के सशक्तिकरण और आधुनिकीकरण में अमूल्य योगदान रहा। रक्षा सुधारों को नई दिशा देने में उनकी भूमिका ऐतिहासिक मानी जाती है। उन्होंने सेनाओं के बीच समन्वय को मज़बूत करने के साथ-साथ रक्षा क्षमताओं को भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप तैयार करने में उल्लेखनीय कार्य किया।
भारत के पहले CDS के रूप में जनरल रावत ने तीनों सेनाओं के एकीकृत कमान ढांचे को सुदृढ़ करने का सपना साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। उनका दूरदर्शी नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति निष्ठा सदैव देशवासियों को प्रेरणा देती रहेगी।
राष्ट्र उनके अतुलनीय योगदान को सदैव स्मरण करता रहेगा।
माँ भारती के वीर सपूत, भारत के प्रथम चीफ़ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) एवं पूर्व थल सेनाध्यक्ष ‘पद्मविभूषण’ जनरल बिपिन रावत जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
भारतीय सेना के आधुनिकीकरण के लिए किए गए उनके भगीरथ प्रयास सदैव अविस्मरणीय रहेंगे। pic.twitter.com/rOFqqpDa7t
— Manohar Lal (@mlkhattar) December 8, 2025


