Gauahar Khan on Trolling: गौहर खान ने पति ज़ैद दरबार से उम्र के फासले पर ट्रोल्स को दिया करारा जवाब। बोलीं- “हम खुश हैं, तो बाकी दुनिया से क्या फर्क पड़ता है?”
Gauahar Khan on Trolling: बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के दूसरे फेज को एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। गौहर खान ने म्यूजिक कंपोजर ज़ैद दरबार से शादी की है, जो उनसे 6 साल छोटे हैं। इस एज गैप को लेकर गौहर को कई बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, लेकिन अब उन्होंने ट्रोल्स को लेकर खुलकर अपनी बात रखी है।
एज डिफरेंस पर गौहर खान ने तोड़ी चुप्पी
हाल ही में गौहर खान, एक्ट्रेस देबिना बनर्जी के पॉडकास्ट में नजर आईं, जहां उन्होंने ट्रोलिंग और एज गैप को लेकर बेबाकी से बात की। उन्होंने कहा: “ये सब मीडिया की जल्दबाज़ी थी। हमारी तरफ से कुछ भी पब्लिक नहीं हुआ था और पहली हेडलाइन आ गई कि मैंने 12 साल छोटे लड़के से शादी की है। 12 साल? ये कहां से लाते हैं ये आंकड़े! पहले एक बार पूछ तो लो।”
View this post on Instagram
“मुझे और जैद को नंबर से फर्क नहीं पड़ता” – गौहर खान
गौहर ने आगे कहा, “हमारी इंडस्ट्री में कई ऐसे कपल्स हैं जिनके बीच उम्र का फर्क है, और ये बिलकुल नॉर्मल है। जब जैद और मुझे फर्क नहीं पड़ता तो फिर दुनिया क्या कहती है, इससे क्या ही फर्क पड़ता है।” उन्होंने बताया कि उन्होंने शुरुआत से ही यह तय किया था कि वे केवल अपने रिश्ते के बारे में लोगों को जानकारी देंगे, लेकिन किसी की राय को एंटरटेन नहीं करेंगे।
फैमिली से मिला पूरा सपोर्ट
गौहर खान ने यह भी कहा कि उनकी और ज़ैद की फैमिली दोनों ने उनके रिश्ते को पूरा सपोर्ट किया। उन्होंने बताया: “ज़ैद ने मुझे अपनी फैमिली से मिलवाया और मैंने उसे अपनी फैमिली से। हमने बस इतना कहा कि हम शादी कर रहे हैं और ये हमारी डेट है – जो आशीर्वाद देना चाहे, वह जरूर आए।”
गौहर खान जल्द ही बनेंगी दूसरी बार मां
गौहर खान अपनी फैमिली लाइफ में बेहद खुश हैं और इस समय अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने हमेशा अपने फैंस को पॉजिटिविटी और स्ट्रॉन्ग स्टैंड के जरिए इंस्पायर किया है।


