Frequent Headache: बार-बार सिर दर्द होने का दर्द अक्सर गंभीर हो सकता है। आइए जानते हैं क्यों अक्सर सिरदर्द होता है-
Frequent Headache: सिर दर्द आम है। यही कारण है कि अधिकांश लोग सिर दर्द को हल्के में लेते हैं। नियमित सिर दर्द गंभीर बीमारी का संकेत है। सिर में बार-बार दर्द को अनदेखा नहीं करना चाहिए। सिर में बार-बार दर्द होना ब्रेन ट्यूमर, माइग्रेन या तनावपूर्ण सिरदर्द भी हो सकता है। इसलिए सिर दर्द को हल्के में मत लें। ऐसा होने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
सिर में बार-बार दर्द क्यों होता है?
नींद नहीं आती
नींद की कमी भी सिर दर्द का कारण हो सकती है। बहुत कम नींद लेने से दिमाग शांत नहीं होता। ऐसे में स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर दिखाई देता है। इसके बाद सिर दर्द होने लगता है।
साइनस हो सकती है वजह
साइनस में सिर दर्द होता है। यह इस रोग का मुख्य लक्षण है। साइनस से बार-बार सिर दर्द होता है। यदि आपके साथ भी ऐसा हैं, तो आपको तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।
हाई ब्लड प्रेशर
हाई बीपी के मरीज भी सिर में दर्द की शिकायत कर सकते हैं। सिरदर्द उच्च रक्तचाप का एक महत्वपूर्ण लक्षण है। हाई ब्लड प्रेशर के लक्षणों में सिरदर्द और थकान भी शामिल हो सकते हैं।
माइग्रेन के कारण
सिर दर्द माइग्रेन के मरीजों की आम समस्या है। यह दर्द असहनीय है। यदि आपको लगातार सिर दर्द हो रहा है, तो आपको एक बार डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।
ब्रेन ट्यूमर से हो सकता है दर्द
ब्रेन ट्यूमर वाले लोगों को भी सिर दर्द होता है। नियमित सिरदर्द और मतली या उल्टी होने पर जांच करानी चाहिए।
ब्लड प्रेशर वजह हो सकता है
ब्लड प्रेशर बढ़ने से भी सिर दर्द होता है। सिर में दर्द होने लगता है जब ब्लड प्रेशर बहुत अधिक होता है।
For more news: Health


