Foxconn IPhone Manufacturing: Foxconn भारत के कर्नाटक में 2.56 अरब डॉलर की लागत से iPhone मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बना रहा है। इस प्लांट में 30,000 कर्मचारियों के लिए हॉस्टल बन रहा है, जिसमें महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
Foxconn IPhone Manufacturing: हाल ही में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिया था कि वे नहीं चाहते कि Apple अपनी iPhone मैन्युफैक्चरिंग भारत में शिफ्ट करे। लेकिन Apple के CEO टिम कुक ने इस बयान को नजरअंदाज करते हुए भारत में बड़े स्तर पर निवेश और विस्तार की योजना को आगे बढ़ा दिया है।
कंपनी की योजना है कि आने वाले वर्षों में अमेरिका में बिकने वाले अधिकांश iPhone भारत में ही बनाए जाएंगे। इस दिशा में बड़ा कदम है Foxconn का देवनहल्ली प्लांट, जो कर्नाटक में बन रहा है।
300 एकड़ में बन रहा हाईटेक हॉस्टल, 30,000 स्टाफ के लिए सुविधा
Foxconn ने कर्नाटक के देवनहल्ली तालुक में एक विशाल iPhone निर्माण प्लांट की स्थापना की है, जिसमें 300 एकड़ क्षेत्रफल में हॉस्टल भी बनाया जा रहा है। यह हॉस्टल डोडागोल्लाहड्डी और चप्परदाहल्ली गांवों तक फैला हुआ है, जो बेंगलुरु एयरपोर्ट से लगभग 23 किलोमीटर दूर है।
यह हॉस्टल करीब 30,000 कर्मचारियों के लिए बनाया जा रहा है और इसमें 50 से 80 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। माना जा रहा है कि दिसंबर 2025 तक इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
6000 करोड़ रुपये का कुल निवेश, लक्ष्य 1 लाख iPhone निर्माण
पहला फेज (2023-24): 3,000 करोड़ रुपये का निवेश
दूसरा फेज (2026-27): अतिरिक्त 3,000 करोड़ रुपये का निवेश
2025 के अंत तक निर्माण लक्ष्य: 1 लाख iPhone प्रति वर्ष
यह निवेश Foxconn की “चीन+1” स्ट्रैटजी का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य है मैन्युफैक्चरिंग को चीन के बाहर भी विस्तार देना।
चीन के बाद भारत में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा हॉस्टल कैंपस
जानकारों के मुताबिक, यह भारत में अपने तरह का पहला और दुनिया में चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हॉस्टल कैंपस होगा। इसी मॉडल को तमिलनाडु के श्रीपेरुम्बदुर में भी लागू किया गया है, जहां 18,000 कर्मचारियों के लिए हॉस्टल सुविधा मौजूद है।
For more news: Business


