Fatty Liver Treatment: फैटी लिवर को प्राकृतिक तरीके से ठीक करने के लिए रोज़ सुबह खाली पेट पिएं यह आयुर्वेदिक डिटॉक्स ड्रिंक। जानिए कैसे बनाएं यह आसान घरेलू उपाय और लिवर की सफाई करें।
Fatty Liver Treatment: गलत खानपान, तनाव और खराब जीवनशैली के चलते आजकल फैटी लिवर एक आम समस्या बनती जा रही है। यह लिवर से जुड़ी एक गंभीर स्थिति होती है, जिसमें लिवर पर अतिरिक्त फैट जमा होने लगता है। ऐसे में इसे समय रहते कंट्रोल करना बेहद ज़रूरी है। हाल ही में न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने एक आसान और प्राकृतिक लिवर डिटॉक्स ड्रिंक के बारे में बताया है, जो लिवर की सफाई करने और उस पर जमा फैट को कम करने में मददगार साबित हो सकती है।
फैटी लिवर के लिए बेस्ट होममेड ड्रिंक – सामग्री
इस फैटी लिवर डिटॉक्स ड्रिंक को बनाने के लिए आपको सिर्फ कुछ सामान्य घरेलू चीजों की ज़रूरत होगी:
1 चम्मच मिल्क थिसल
आधा चम्मच कालमेघ
1 चुटकी काली मिर्च
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
1/4 चम्मच हल्दी
200 मिली गुनगुना पानी
ऐसे बनाएं यह लिवर डिटॉक्स ड्रिंक
इस ड्रिंक को तैयार करना बेहद आसान है: एक ग्लास गुनगुने पानी में ऊपर दी गई सभी सामग्री डालें। इसे 10-15 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। फिर एक चम्मच से अच्छी तरह मिलाएं। अब इस मिश्रण को छानकर रोज़ सुबह खाली पेट सेवन करें।
यह ड्रिंक कैसे करता है लिवर की सफाई?
न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह के अनुसार, यह आयुर्वेदिक ड्रिंक शरीर की विषाक्तता को बाहर निकालने में सहायक है। इसके नियमित सेवन से मिलते हैं ये फायदे:
लिवर के डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है
पाचन शक्ति और अब्जॉर्प्शन बढ़ाता है
बाइल फ्लो को बेहतर बनाकर लिवर फंक्शन सुधारता है
शरीर और दिमाग को करता है रीसेट
एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर
इस ड्रिंक को पीते समय ध्यान रखें ये बातें
इस ड्रिंक को हफ्ते में सिर्फ 5 दिन ही पिएं
यदि आप किसी दवा का सेवन कर रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही इसका उपयोग करें
एसिडिटी, लो बीपी, या पित्त दोष जैसी समस्याएं होने पर इससे बचें


