फतेहाबाद। फतेहाबाद में आयोजित सांसद खेल महोत्सव को केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्वास्थ्य उत्सव बताते हुए वक्ताओं ने युवाओं को खेलों से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों का हार्दिक स्वागत किया गया और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी के उत्साह, समर्पण और शानदार प्रदर्शन की सराहना की गई।
कार्यक्रम में कहा गया कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विज़न के अनुरूप खेलों को जन-आंदोलन बनाने के उद्देश्य से इस महोत्सव का आयोजन किया गया है। हरियाणा के खिलाड़ियों की भारी और उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इस आयोजन को विशेष रूप से सफल बनाया।
वक्ताओं ने ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ अभियानों को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में ऐसे आयोजनों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रयास युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है और “Fit Yuva for Viksit Bharat” के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
आयोजकों और प्रतिभागियों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा गया कि सांसद खेल महोत्सव जैसे कार्यक्रम भविष्य में भी प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाते रहेंगे।
सांसद खेल महोत्सव मात्र एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि यह एक स्वास्थ्य उत्सव भी है।
मैं सभी खिलाड़ियों का फतेहाबाद सांसद खेल महोत्सव में हार्दिक स्वागत करता हूँ तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी के उत्साह, समर्पण और प्रदर्शन की सराहना करता हूँ।
आदरणीय… pic.twitter.com/G6suiGeuKp
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) December 13, 2025


