England Team All-Out: भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले काउंटी क्रिकेट लीग में इंग्लैंड की टीम मात्र 2 रन पर ऑल आउट हो गई। नॉर्थ लंदन सीसी ने रिचमंड सीसी, मिडेक्स को 424 रनों से हराया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
England Team All-Out: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड की टीम का प्रदर्शन चिंता में डालने वाला रहा है। काउंटी क्रिकेट लीग के एक मुकाबले में रिचमंड सीसी, मिडेक्स टीम केवल 2 रन पर पूरी तरह से ऑल आउट हो गई। इस दौरान टीम के आठ खिलाड़ी बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौटे, जिससे इंग्लैंड क्रिकेट टीम की तैयारी पर सवाल उठने लगे हैं।
मुकाबले में नॉर्थ लंदन सीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 426 रन बनाए। टीम के ओपनर डेनियल सिमंस ने 140 रनों की दमदार पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आई रिचमंड सीसी, मिडेक्स की टीम विपक्षी गेंदबाजों के सामने ढह गई और सिर्फ 5.4 ओवर में 2 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए टॉम पिट्राइडिस ने मात्र एक रन बनाया, जबकि एक रन वाइड भी दर्ज हुआ।
नॉर्थ लंदन सीसी के गेंदबाज थॉमस स्पॉटन और मैथ्यू रॉसन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम को पूरी तरह से रोका। मैथ्यू रॉसन ने एक रन आउट भी किया, जिसने टीम की हार में अहम भूमिका निभाई।
यह खराब प्रदर्शन इंग्लैंड के लिए भारत दौरे से पहले चिंता का विषय है, क्योंकि टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू होकर 4 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान इंग्लैंड की टीम को अपनी बल्लेबाजी सुधारने और फॉर्म हासिल करने की जरूरत है।
For more news: Sports


