‘कुमकुम भाग्य’ 11 साल बाद बंद होने जा रहा है। गिरती TRP के कारण मेकर्स ने यह फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि शो का आखिरी एपिसोड 7 सितंबर 2025 को टेलीकास्ट होगा। जानें पूरी खबर।
टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय शो ‘कुमकुम भाग्य’ को 11 साल बाद बंद करने का फैसला लिया गया है। मेकर्स ने लगातार गिरती TRP को देखते हुए यह कदम उठाया है। खबर है कि इस शो का आखिरी एपिसोड 7 सितंबर 2025 को प्रसारित होगा। हालांकि, मेकर्स या कास्ट ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन सूत्रों की माने तो शो जल्द ही ऑफ-एयर होने वाला है।
‘कुमकुम भाग्य’ का सफर और लोकप्रियता
‘कुमकुम भाग्य’ का प्रसारण साल 2014 में शुरू हुआ था, जिसमें सृति झा और शब्बीर अहलूवालिया ने लीड रोल निभाए थे। अभि और प्रज्ञा के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया। शो में समय-समय पर लीप आए और नई पीढ़ी के कलाकार प्रणाली राठौर और नमिक पॉल ने भी मुख्य भूमिका निभाई। कई सालों तक दर्शकों का मनोरंजन करने वाला यह शो अब बंद हो रहा है।
क्यों हो रहा है बंद?
टीवी रेटिंग्स में निरंतर गिरावट के कारण मेकर्स ने ‘कुमकुम भाग्य’ को बंद करने का फैसला किया है। IWMBUZZ की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से शो की TRP लगातार नीचे गिर रही है, जिससे इसे आगे बढ़ाना मुश्किल हो गया है। इस कारण लंबे समय से चल रहे इस शो का सफर अब खत्म होने वाला है।
कुमकुम भाग्य में हुए बड़े बदलाव और कलाकारों की एंट्री
शो में शुरू में सृति झा और शब्बीर अहलूवालिया मुख्य थे, इसके बाद लीप के बाद कृष्णा कॉल, मुग्धा चापेकर, अबरार काजी और राची शर्मा जैसे कलाकार भी शामिल हुए। वर्तमान में प्रणाली राठौर और नमिक पॉल शो की कमान संभाल रहे हैं।


