स्मृति ईरानी की ‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2‘ में वापसी तय, शगुन शर्मा को मिली लीड रोल की जिम्मेदारी। जानिए शो की कास्टिंग से जुड़ी बड़ी खबरें।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: भारतीय टेलीविजन का सबसे लोकप्रिय फैमिली ड्रामा ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ दोबारा टीवी पर लौटने जा रहा है, और इस बार कहानी को मॉडर्न ट्विस्ट के साथ पेश किया जाएगा। शो को लेकर एकता कपूर की तैयारियां जोरों पर हैं और अब इससे जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं।
शो से जुड़ी 6 अहम बातें जो आपको जाननी चाहिए:
स्मृति ईरानी फिर बनेंगी ‘तुलसी’: ऑरिजिनल शो में तुलसी वीरानी का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुईं स्मृति ईरानी, नए सीज़न में उसी रोल में लौट रही हैं। बताया जा रहा है कि वे ₹14 लाख प्रति एपिसोड चार्ज कर रही हैं।
एकता कपूर का मेगा रिटर्न शो: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को एकता कपूर अपने बैनर बालाजी टेलीफिल्म्स के तहत प्रोड्यूस कर रही हैं। शो में पुराने ड्रामे के साथ नया फैमिली टच देखने को मिलेगा।
शगुन शर्मा को मिला लीड रोल: रिपोर्ट्स के अनुसार, शगुन शर्मा को शो की नई बहू के रूप में कास्ट किया गया है। पहले तनिषा मुखर्जी का नाम चर्चा में था, लेकिन अब शगुन को फाइनल माना जा रहा है, हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि बाकी है।
शगुन की पिछली परफॉर्मेंस रही सराही गई: शगुन को इससे पहले ‘ये है चाहतें’ में काश्वी, ‘इश्क पर जोर नहीं’ और ‘ससुराल गेंदा फूल 2’ जैसे शोज़ में देखा गया है। उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।
मेल लीड में दिख सकते हैं रोहित सुचांती: खबर है कि शो के पुरुष लीड रोल के लिए रोहित सुचांती को अप्रोच किया गया है। अगर उनकी कास्टिंग फाइनल होती है, तो शगुन और रोहित की फ्रेश जोड़ी देखने को मिलेगी
ओरिजिनल कास्ट की भी होगी वापसी: शो में पुराने कलाकारों जैसे हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान, शिल्पा अग्निहोत्री, संदीप बसवाना और रक्षंदा खान की भी वापसी हो सकती है।
2000 से 2008 तक चला था पहला सीज़न
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की शुरुआत 2000 में हुई थी और यह 2008 तक चला था। यह शो भारत के सबसे लंबे और लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में से एक रहा है, और अब इसका नया संस्करण भी दर्शकों में फिर से वही जुड़ाव लाने की कोशिश करेगा।
For more news: Entertainment


