Eating Early For Weight Loss: वजन घटाने के लिए डाइट और एक्सरसाइज के साथ जरूरी है रात में समय पर भोजन करना। जानिए जल्दी डिनर करने के फायदे और वैज्ञानिक कारण।
Eating Early For Weight Loss: अगर आप वजन कम करने के लिए घंटों जिम में पसीना बहा रहे हैं और स्ट्रिक्ट डाइट प्लान फॉलो कर रहे हैं, लेकिन फिर भी मनचाहा परिणाम नहीं मिल रहा, तो एक आदत पर जरूर गौर करें — क्या आप रात का खाना देर से खाते हैं? हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि वजन घटाने की दिशा में पहला और प्रभावी कदम है रात में जल्दी भोजन करना।
सर्केडियन रिदम: हमारे शरीर की बायोलॉजिकल घड़ी
शरीर में एक प्राकृतिक जैविक घड़ी होती है, जिसे सर्केडियन रिदम कहते हैं। यह हमारी भूख, नींद और मेटाबॉलिक गतिविधियों को नियंत्रित करती है। रिसर्च बताती है कि यदि व्यक्ति रात 7 से 8 बजे के बीच डिनर कर लेता है, तो पाचन तंत्र अधिक सक्रिय रहता है और भोजन बेहतर तरीके से डाइजेस्ट होता है। इसका सीधा असर फैट बर्निंग प्रोसेस और वज़न नियंत्रण पर पड़ता है।
देर से डिनर करने के नुकसान
रात 10 या 11 बजे भोजन करने से शरीर को पर्याप्त पाचन समय नहीं मिलता।
नींद के दौरान मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और खाना फैट के रूप में स्टोर हो जाता है।
इससे वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगता है और मोटापा एक बड़ी समस्या बन सकता है।
जल्दी खाना, बेहतर नींद
समय पर डिनर करने से पेट हल्का रहता है, जिससे नींद अच्छी आती है। अच्छी नींद हॉर्मोन बैलेंस बनाए रखने में मदद करती है, जिससे वजन नियंत्रित रहता है। यही कारण है कि कई एक्सपर्ट्स वजन घटाने के लिए नींद और भोजन के समय को बेहद अहम मानते हैं।
रिसर्च क्या कहती है?
अमेरिका और यूरोप में हुई कई स्टडीज़ में यह सामने आया है कि जो लोग रात 7 बजे से पहले खाना खाते हैं, उनका मेटाबॉलिज्म तेज़ होता है। ऐसे लोगों में इंसुलिन रेसिस्टेंस कम होता है और वे डायबिटीज, मोटापा और हार्ट डिजीज जैसी बीमारियों से भी काफी हद तक बचे रहते हैं।
रात में जल्दी भोजन करने के फायदे:
तेज़ मेटाबॉलिज्म
बेहतर नींद की गुणवत्ता
फैट कम करने में सहायता
डायजेशन में सुधार
सुबह ऊर्जा से भरपूर शुरुआत
For more news: Health


