E-Aadhaar Update 2025: अब QR कोड और मोबाइल एप से शेयर होगा आधार, फोटोकॉपी की नहीं होगी जरूरत। जानें नया फीचर, प्राइवेसी सुरक्षा और दस्तावेजों से ऑटो अपडेट की प्रक्रिया।
UIDAI E-Aadhaar Update 2025: आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा करने की झंझट अब खत्म होने वाली है। UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) जल्द ही एक नया मोबाइल ऐप और QR कोड आधारित E-Aadhaar शेयरिंग सिस्टम लॉन्च करने जा रहा है, जिससे यूजर्स घर बैठे डिजिटल तरीके से आधार शेयर कर सकेंगे — वह भी बिना पेपर की जरूरत के।
UIDAI की नई सुविधा: अब QR कोड से करें Aadhaar शेयर
UIDAI एक नया डिजिटल आधार एप्लिकेशन लाने वाला है जिसमें आप QR कोड स्कैन कर मास्क या फुल ई-आधार किसी को भी भेज सकेंगे।
यह फीचर पूरी तरह यूजर की सहमति (consent) पर आधारित होगा।
अब होटल चेक-इन, रेलवे वेरिफिकेशन, या प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन जैसे कामों में पेपरलेस आधार सत्यापन संभव होगा।
घर बैठे होंगे Aadhaar अपडेट, नवंबर तक लागू होगी नई प्रक्रिया
UIDAI के CEO भुवनेश कुमार के मुताबिक, एक नया प्रोसेस नवंबर 2025 तक शुरू किया जाएगा जिसके जरिए यूजर्स घर बैठे ही अपने आधार में जरूरी बदलाव कर सकेंगे (सिवाय बायोमेट्रिक के):
घर से अपडेट हो सकेंगे ये डिटेल्स:
पता (Address)
मोबाइल नंबर
नाम
जन्मतिथि (Date of Birth)
जिन दस्तावेजों से होगा डेटा वेरिफाई:
जन्म प्रमाणपत्र
मैट्रिक सर्टिफिकेट
ड्राइविंग लाइसेंस
पासपोर्ट
PAN कार्ड
PDS और MNREGA डेटा
बिजली बिल (upcoming)
डेटा सुरक्षा और फर्जीवाड़ा रोकने पर ज़ोर
UIDAI की इस नई प्रक्रिया से फर्जी दस्तावेजों से Aadhaar बनवाने की संभावनाएं कम होंगी।
QR कोड के जरिए शेयरिंग से डेटा पर यूजर का नियंत्रण रहेगा और धोखाधड़ी के मामलों पर लगाम लगेगी।
राज्यों को प्रोत्साहित किया जा रहा है कि प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य करें।
तकनीकी अपडेट और मशीन इंटीग्रेशन
UIDAI ने बताया कि लगभग 2,000 मशीनों को इस नए टूल से जोड़ दिया गया है और जल्द ही एक लाख से ज्यादा सिस्टम्स में इसे एक्टिव किया जाएगा।
यूजर्स को अब सिर्फ बायोमेट्रिक अपडेट के लिए ही सेंटर जाना पड़ेगा; बाकी सब अपडेट मोबाइल ऐप के जरिए होंगे।
For more news: Technology


