अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 में ब्रह्मसरोवर पर बढ़ती भीड़ के बीच जिला प्रशासन द्वारा लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के संकल्प अनुसार धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र स्वच्छता में प्रदेश में नंबर वन बन सके।
पिछले कई सप्ताहों से अधिकारी और कर्मचारी शहर के अलग-अलग हिस्सों में सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। ब्रह्मसरोवर परिसर में दुकानदारों को डस्टबिन रखने, कचरा वहीं डालने और परिसर को साफ रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है।
कुरुक्षेत्र की सुंदरता बढ़ाने के लिए सभी प्रमुख चौकों को महाभारत थीम पर सजाया जा रहा है, ताकि महोत्सव में आने वाले पर्यटक यहां की स्वच्छता और सौंदर्य को यादगार अनुभव के रूप में अपने साथ लेकर जाएं।


