आंखों पर खीरा लगाने से डार्क सर्कल और सूजन में राहत मिल सकती है। जानिए खीरे के फायदे, सही इस्तेमाल का तरीका और जरूरी सावधानियां, एक्सपर्ट की राय के साथ।
आज की डिजिटल लाइफस्टाइल में ज्यादातर लोग मोबाइल और लैपटॉप स्क्रीन पर घंटों बिताते हैं, जिससे आंखों में थकावट, सूजन और डार्क सर्कल्स आम हो गए हैं। ऐसे में एक घरेलू उपाय तेजी से पॉपुलर हो रहा है—आंखों पर खीरे के स्लाइस रखना। लेकिन क्या ये वाकई फायदेमंद है या सिर्फ सोशल मीडिया का ब्यूटी ट्रेंड?
आइए जानते हैं कि आंखों पर खीरा लगाने के क्या फायदे होते हैं, इसे कैसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए और किन बातों का रखें ध्यान।
आंखों पर खीरा रखने से क्या होता है?
डॉ. आंचल के अनुसार, खीरे में मौजूद विटामिन C, कैफिक एसिड और एंटीऑक्सिडेंट्स आंखों की सूजन और काले घेरों को कम करने में सहायक हो सकते हैं। हालांकि यह कोई मेडिकल इलाज नहीं है, लेकिन घरेलू उपाय के रूप में ये काफ़ी असरदार साबित हो सकता है।
1. आंखों की सूजन करता है कम
खीरे में नेचुरल ठंडक होती है जो आंखों की थकावट और सूजन (Eye Puffiness) को कम करने में मदद करती है।
2. डार्क सर्कल्स को हल्का करने में मदद
खीरे में मौजूद सिलिका और एंटीऑक्सिडेंट्स स्किन को टोन करते हैं, जिससे आंखों के नीचे के डार्क सर्कल धीरे-धीरे हल्के हो सकते हैं।
3. आंखों के आसपास देता है नमी
खीरे में लगभग 95% पानी होता है, जो स्किन को हाइड्रेट करता है और सूखेपन से बचाता है।
खीरे का इस्तेमाल कैसे करें?
खीरे को फ्रिज में 15–20 मिनट ठंडा करें
दो पतले गोल स्लाइस काटें
स्लाइस को आंखों पर रखें और 10–15 मिनट रिलैक्स करें
बाद में चेहरा ठंडे पानी से धो लें
सावधानियां भी जरूरी हैं
खीरे को अच्छी तरह धोकर ही इस्तेमाल करें
अगर आपको एलर्जी या स्किन इरिटेशन की समस्या है, तो पहले पैच टेस्ट करें
यह सिर्फ एक घरेलू उपाय (Home Remedy) है, किसी गंभीर नेत्र रोग (Eye Problem) के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें


