Disha Patani Birthday 2025: Disha Patani ने अपने 33वें जन्मदिन की शुरुआत श्री राधा-कृष्ण मंदिर दर्शन से की। बेस्ट फ्रेंड Mouni Roy के साथ ट्रेडिशनल लुक में दिखीं दिशा, तस्वीरें हुईं वायरल।
Disha Patani Birthday 2025: बॉलीवुड की ग्लैमरस और फिटनेस आइकन दिशा पाटनी ने 13 जून को अपना 33वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने इस खास मौके की शुरुआत भगवान श्री राधा-कृष्ण के दर्शन से की। इस दौरान उनके साथ उनकी बेस्ट फ्रेंड और टीवी से लेकर फिल्मों तक धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय भी नजर आईं। दोनों के मंदिर विजिट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
मंदिर पहुंचीं दिशा पाटनी, शेयर की बर्थडे मॉर्निंग की झलक
दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बर्थडे की खास झलक शेयर की है। तस्वीरों में एक्ट्रेस मौनी रॉय के साथ मंदिर की सीढ़ियों पर बैठी नजर आ रही हैं और दोनों की मुस्कान में खास बॉन्डिंग झलक रही है। एक और तस्वीर में दिशा मंदिर के भीतर श्री कृष्ण का आशीर्वाद लेती दिखाई दीं। उन्होंने तस्वीरों के साथ लिखा – “Blessed Morning, Hare Krishna.”

ट्रेडिशनल अवतार में छाईं दिशा पाटनी
अपने बर्थडे पर दिशा पाटनी देसी लुक में नजर आईं। उन्होंने बेबी पिंक कलर का सूट पहना था जिसे खुले बाल और मिनिमल मेकअप के साथ कम्प्लीट किया गया था। वहीं मौनी रॉय सफेद रंग की खूबसूरत साड़ी में नजर आईं, जिस पर लाल रंग के फ्लोरल प्रिंट्स बने हुए थे। दोनों का ये ट्रेडिशनल लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
मौनी रॉय ने दिशा को दी खास बर्थडे विश
मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिशा पाटनी के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कैप्शन में लिखा – “मेरी रहस्यमयी, आकर्षक, सबसे खूबसूरत छोटी बहन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी सबसे अच्छी दोस्त और प्रिंसपेसा।” इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और दिशा को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं।
View this post on Instagram
दिशा पाटनी और मौनी रॉय की दोस्ती
बता दें कि दिशा पाटनी और मौनी रॉय की दोस्ती इंडस्ट्री में खास मानी जाती है। दोनों एक-दूसरे के साथ अक्सर वेकेशन, इवेंट्स और मंदिर विजिट जैसी पर्सनल मोमेंट्स को शेयर करती रहती हैं।
For more news: Entertainment


