दिव्या अग्रवाल और अपूर्व पडगांवकर के तलाक की खबरें उड़ रही थीं। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर रिश्ते की सच्चाई सामने रखी। जानिए पूरा मामला।
बिग बॉस ओटीटी विनर और पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल को लेकर हाल ही में ऐसी खबरें सामने आईं कि वे अपने पति अपूर्व पडगांवकर के साथ तलाक लेने जा रही हैं। सोशल मीडिया पर लंबे समय से यह चर्चा जोरों पर थी कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है। हालांकि, दिव्या ने खुद सामने आकर इन अफवाहों का जोरदार जवाब दिया है।
तलाक की अफवाहों पर दिया दिव्या ने रिएक्शन
दिव्या ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत फोटो शेयर की जिसमें वे और अपूर्व एक साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो के कैप्शन में दिव्या ने लिखा कि वे यह तस्वीर इसलिए साझा कर रही हैं ताकि मीडिया गलत खबरें न बनाए। उनका यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
अपूर्व पडगांवकर ने भी लगाए सोशल मीडिया पर जवाबी हमला
दिव्या के इस पोस्ट के बाद अपूर्व ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, “आपलोगों की रिपोर्ट हमेशा ‘सेपरेट’, ‘ब्रोकन’ और ‘RIP’ जैसी होती हैं। थोड़ी पॉजिटिविटी भी लिखो। यह दुनिया बहुत खूबसूरत है, इसलिए हमेशा मुस्कुराते रहो।” अपूर्व की यह प्रतिक्रिया फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

शादी की तस्वीरें डिलीट करने से उठी थी अफवाहें
2024 में दिव्या ने अपनी और अपूर्व की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया से हटा दी थीं, जिससे अफवाहें और तेज हो गई थीं कि दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा है। लेकिन हाल ही में दोनों एक इवेंट में साथ भी दिखे थे, जिसने इन खबरों को और ज्यादा उलझा दिया।

दिव्या का वर्क फ्रंट
काम की बात करें तो दिव्या हाल ही में सिंगर प्रिंस नरूला के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं। उनकी फैंस बेसब्री से उनकी अगली परियोजनाओं का इंतजार कर रहे हैं।



