Dipika Kakar Liver Cancer Update: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को लिवर कैंसर हुआ है। गॉल ब्लैडर की पथरी से शुरू हुआ दर्द अब गंभीर बीमारी में बदल चुका है। जानिए पूरी जानकारी।
Dipika Kakar Liver Cancer Update: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ इब्राहिम इन दिनों गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया और शोएब इब्राहिम के यूट्यूब चैनल के माध्यम से इस बात का खुलासा किया कि उन्हें लिवर कैंसर हो गया है।
गॉल ब्लैडर की पथरी बनी पहली वजह
दीपिका की तकलीफ की शुरुआत गॉल ब्लैडर में पथरी से हुई, जिसके कारण उन्हें पेट में तेज़ दर्द रहने लगा। जब दर्द कम नहीं हुआ, तो डॉक्टर्स ने CT स्कैन करवाया, जिससे पता चला कि उनके लिवर में ट्यूमर है। इसके बाद चिकित्सकीय जांच में लिवर कैंसर की पुष्टि हुई।
एक के बाद एक बीमारी से टूट गई दीपिका
गॉल ब्लैडर की पथरी और लिवर ट्यूमर के बाद, दीपिका को तेज़ फ्लू और बुखार हो गया। इस कारण उनकी सर्जरी भी फिलहाल टाल दी गई है। दीपिका ने बेटे रुहान को फीड कराना भी रोक दिया है ताकि इलाज पर पूरी तरह ध्यान दिया जा सके।
शोएब ने बताया पूरा हाल
शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो के ज़रिए दीपिका की तबीयत की पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा, “पथरी की वजह से जो दर्द हुआ, उसी की वजह से सीटी स्कैन कराया और उसी से पता चला कि ट्यूमर है। इसी प्रक्रिया में कैंसर का भी पता चला। ग़म की बात है, लेकिन शुक्र है कि सही वक्त पर यह मालूम चला।”
दीपिका ने कही दिल छू लेने वाली बात
वीडियो में दीपिका ने भावुक होते हुए कहा, “डर तो लगता है, लेकिन जब हॉस्पिटल में दूसरों को देखती हूं, तो खुद को मजबूत करने की प्रेरणा मिलती है। मैं इससे बाहर निकलूंगी।”
अगले हफ्ते होगी सर्जरी
अब दीपिका की लिवर ट्यूमर सर्जरी अगले हफ्ते तय की गई है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और प्रशंसकों से दुआएं मांगी जा रही हैं।
For more news: Entertainment


