दिलजीत दोसांझ और हानिया आमिर की ‘Sardaar Ji 3’ पाकिस्तान में हाउसफुल! भारत में रिलीज पर विवाद, ओवरसीज में कमाए 11 करोड़ से ज्यादा।
Sardaar Ji 3 को भले ही भारत में रिलीज़ नहीं किया गया हो, लेकिन फिल्म को पाकिस्तान में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ और पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर स्टारर यह फिल्म वहां के सिनेमाघरों में हाउसफुल चल रही है। दर्शकों से मिल रही बेहतरीन प्रतिक्रिया ने फिल्म की ओपनिंग को शानदार बना दिया है।
पाकिस्तान में शानदार ओपनिंग, दो दिन में कमाए 11.03 करोड़
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Sardaar Ji 3 ने पाकिस्तान में पहले ही दिन 3 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, दो दिन के भीतर फिल्म का ओवरसीज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 11.03 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है। पहले दिन फिल्म ने 4.32 करोड़, और दूसरे दिन 6.71 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे यह साफ है कि फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर शानदार ओपनिंग मिली है।
थिएटर्स में हाउसफुल – दिलजीत ने शेयर किया वीडियो
दिलजीत दोसांझ ने भी इस सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पाकिस्तानी थिएटर में भारी भीड़ दिख रही है। वीडियो में दर्शक हानिया आमिर का एक सीन देख रहे हैं और पूरा थिएटर हाउसफुल नजर आ रहा है। वीडियो के साथ कैप्शन में दिलजीत ने लिखा, “देश में सबसे ज़्यादा 12 शो अल्ट्रा स्क्रीन पर दिखाए जा रहे हैं। ऑडियंस का रिस्पॉन्स शानदार है। आइए और फिल्म देखिए।”

गौरतलब है कि भारत में इस फिल्म की रिलीज़ को लेकर विवाद हुआ था। पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग के कारण फिल्म को इंडिया में रिलीज नहीं किया गया। यहां तक कि फिल्म का ट्रेलर भी यूट्यूब पर जारी नहीं किया गया। इसकी वजह हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को बताया गया, जिसके बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर फिर से बैन लगा दिया गया। इस फैसले के बाद मेकर्स ने फिल्म को भारत में रिलीज़ न करने का निर्णय लिया।
क्या ओटीटी पर होगी रिलीज?
भले ही Sardaar Ji 3 को भारत में नहीं देखा जा सका, लेकिन फिल्म की ओवरसीज सफलता और खासकर पाकिस्तान में मिले रिस्पॉन्स ने इसे एक इंटरनेशनल हिट बना दिया है। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि क्या यह फिल्म भारत में डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होगी या नहीं।
For more news: Entertainment


