दिलजीत दोसांझ ने ट्रोलिंग और बायकॉट के बीच बॉलीवुड फिल्म ‘नो एंट्री 2’ साइन कर लिया है। फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2025 से भारत, ग्रीस और इटली में शुरू होगी। जानें पूरी डिटेल्स।
पॉपुलर पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने ट्रोलिंग और बायकॉट के बावजूद नया बॉलीवुड प्रोजेक्ट साइन कर फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘नो एंट्री’ के सीक्वल में काम करने के लिए हामी भर दी है, जिसकी शूटिंग अक्टूबर 2025 से शुरू होने की संभावना है।
दिलजीत को पहले उनकी फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ काम करने की वजह से सोशल मीडिया पर आलोचनाओं और बायकॉट का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उनकी अगली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर भी विरोध प्रदर्शन हुए थे। लेकिन मेकर्स ने दिलजीत के साथ ही फिल्म पूरी कर ली थी क्योंकि उनके बिना फिल्म का निर्माण मुश्किल था।
View this post on Instagram
अब ‘नो एंट्री 2’ के लिए दिलजीत के शामिल होने की खबर से यह साफ हो गया है कि ये बायकॉट या ट्रोलिंग दिलजीत के करियर पर कोई असर नहीं डाल पाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बड़ा हिस्सा अक्टूबर में भारत, ग्रीस और इटली में शूट किया जाएगा।
इस फिल्म में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया लीड रोल में होंगी और वरुण धवन के भी जुड़ने की चर्चा है। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित यह फिल्म साल 2005 में आई ब्लॉकबस्टर ‘नो एंट्री’ का सीक्वल होगी, जिसमें सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान और लारा दत्ता जैसे सितारे मुख्य भूमिका में थे।
बोनी कपूर ने हाल ही में पुणे में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में एक बैठक कर दिलजीत दोसांझ को फिल्म में शामिल करने का फैसला लिया था, जो अब आधिकारिक घोषणा के लिए तैयार है।
दिलजीत दोसांझ की ये नई फिल्म उनके करियर में एक नए अध्याय की शुरुआत माने जा रही है, जो उनके फैंस के लिए खास तोहफा साबित होगी।


