Sardaarji 3 Controversy: दिलजीत दोसांझ ने हानिया आमिर संग फिल्म ‘Sardaar Ji 3’ को लेकर ट्रोलिंग पर दी सफाई, बोले- मैं कला से जोड़ता हूं, राजनीति से नहीं।
Sardaarji 3 Controversy: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में उन्होंने पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को कास्ट किया है, जिसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। अब दिलजीत ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए शांतिपूर्ण संदेश दिया है।
हानिया आमिर के साथ काम करने पर उठे सवाल
भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के मद्देनज़र कई यूजर्स ने दिलजीत को पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम करने पर निशाना बनाया। सोशल मीडिया पर ‘देशविरोधी’ और ‘भारतीय भावनाओं को ठेस पहुंचाने’ जैसे आरोप लगाए जा रहे हैं।
दिलजीत ने इंटरव्यू में क्या कहा? (Sardaarji 3 Controversy)
Grammy प्रेसिडेंट पनोस ए. पानाय को दिए एक इंटरव्यू में दिलजीत ने सीधे तौर पर विवाद का ज़िक्र नहीं किया, लेकिन अपने विचार साझा करते हुए कहा, “देश युद्ध में हैं, और इन मुद्दों पर हमारा नियंत्रण नहीं है। लेकिन संगीत और कला ऐसे माध्यम हैं जो सीमाएं पार कर दिलों को जोड़ते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “हम सब एक ही धरती माता के हिस्से हैं। मुझे ऐसी चीज़ों का हिस्सा बनने पर गर्व है जो प्यार और एकता का संदेश देती हैं।”
राजनीतिक बयानबाज़ी से दूरी (Sardaarji 3 Controversy)
दिलजीत ने यह भी स्पष्ट किया कि वह राजनीतिक मामलों पर टिप्पणी नहीं करना चाहते, “मैं राजनीति का हिस्सा नहीं हूं। बिना सोचे-समझे कुछ बोलना मेरी आदत नहीं। मेरा ध्यान अपने काम और हर पल को बेहतर बनाने पर है।”
भारत में बैन की मांग, FWICE ने जताई आपत्ति
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने दिलजीत दोसांझ पर भारत में बैन लगाने की मांग की है। अध्यक्ष बीएन तिवारी ने कहा, “दिलजीत ने पाकिस्तानी कलाकार को तवज्जो देकर भारतीय सैनिकों के बलिदान और जनता की भावनाओं का अपमान किया है। यह उनकी प्राथमिकताओं पर सवाल खड़ा करता है।”
भारत में नहीं होगी ‘Sardaar Ji 3’ की रिलीज
‘सरदार जी 3’ को लेकर बढ़ते विवाद के चलते मेकर्स ने फैसला किया है कि यह फिल्म 27 जून को केवल भारत से बाहर रिलीज की जाएगी। फिल्म को भारत में रिलीज न करने का फैसला भारत-पाक तनाव को देखते हुए लिया गया है।
For more news: Entertainment



