Dhoom 4 Update: रणबीर कपूर स्टारर ‘धूम 4’ की स्क्रिप्ट आदित्य चोपड़ा और श्रीधर राघवन तैयार कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू होगी और 2027 में रिलीज होगी।
Dhoom 4 Update: बॉलीवुड की सबसे आइकोनिक एक्शन फ्रेंचाइज़ी ‘धूम’ एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस बार फिल्म में नजर आएंगे सुपरस्टार रणबीर कपूर, जो पहली बार ‘धूम’ यूनिवर्स का हिस्सा बनेंगे। मेकर्स ने अब इस मच अवेटेड फिल्म की शूटिंग डेट, स्क्रिप्ट राइटर, डायरेक्टर और रिलीज टाइमलाइन को लेकर बड़ी जानकारियां शेयर की हैं।
‘धूम 4’ की शूटिंग और रिलीज से जुड़ी 5 अहम अपडेट्स:
रणबीर कपूर होंगे नए एंटी-हीरो: ‘धूम 4’ में रणबीर कपूर एक स्टाइलिश, चार्मिंग और डेंजरस चोर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। उनका कैरेक्टर एडवेंचर और सस्पेंस से भरपूर होगा।
स्क्रिप्ट तैयार कर रहे हैं आदित्य चोपड़ा और श्रीधर राघवन: यशराज फिल्म्स के हेड आदित्य चोपड़ा, फेमस स्क्रीनराइटर श्रीधर राघवन के साथ मिलकर फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। स्क्रिप्ट को मॉडर्न एक्शन और इंटरनेशनल लेवल पर डिजाइन किया जा रहा है
डायरेक्शन की कमान संभालेंगे अयान मुखर्जी: ब्रह्मास्त्र और वॉर 2 जैसी फिल्मों से पहचान बना चुके अयान मुखर्जी, ‘धूम 4’ का निर्देशन करेंगे। वे ‘वॉर 2’ के बाद इस प्रोजेक्ट पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करेंगे
शूटिंग अप्रैल 2026 से होगी शुरू: फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2026 से शुरू होगी और पूरे साल इसकी शूटिंग शेड्यूल प्लान की गई है
रिलीज डेट रखी गई है साल 2027: मेकर्स इस बिग-बजट फिल्म को 2027 में थिएटर में रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं, जो कि इंटरनेशनल ऑडियंस को भी टारगेट करेगी।
रणबीर कपूर का रोल क्यों होगा खास?
रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर कपूर का कैरेक्टर उनकी पर्सनैलिटी के मुताबिक तैयार किया गया है। यह न सिर्फ एक ग्लैमरस एंटी-हीरो होगा, बल्कि उसकी सोच और प्लानिंग फिल्म को थ्रिलर जैसी फील देगी। बाइक, हाई-टेक गैजेट्स और दमदार स्टंट इस फिल्म को पुराने धूम पार्ट्स से भी ज्यादा ग्रैंड बनाएंगे।
‘धूम 4’ को लेकर यशराज फिल्म्स की बड़ी प्लानिंग
YRF इस फिल्म को अपने स्पाई यूनिवर्स से बिल्कुल अलग रखकर एक नई एक्शन यूनिवर्स के तौर पर प्रमोट करेगा। इंटरनेशनल लेवल के एक्शन सीन्स, एडवांस वीएफएक्स और ग्लोबल शूटिंग लोकेशंस इसे 2027 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बना सकते हैं।
For more news: Entertainment


