Dhadak 2 OTT Release: तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘धड़क 2’ जल्द Netflix पर रिलीज होगी। जानिए इसकी रिलीज डेट, कहानी और बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस से जुड़ी पूरी डिटेल।
Dhadak 2 OTT Release: तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘धड़क 2’ 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों ने पसंद किया, बॉक्स ऑफिस पर इसकी परफॉर्मेंस कमजोर रही। अब फैंस जानना चाहते हैं कि यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब और कहां स्ट्रीम होगी।
धड़क 2 ओटीटी पर कहां रिलीज होगी?
‘धड़क 2’, जो कि तमिल फिल्म ‘परियेरुम पेरुमल’ (2018) की रीमेक और 2018 की ‘धड़क’ की स्पिरिचुअल सीक्वल है, आधिकारिक तौर पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। नेटफ्लिक्स इस रोमांटिक ड्रामा की डिजिटल रिलीज का अधिकार रखता है।
धड़क 2 ओटीटी कब रिलीज होगी?
आमतौर पर फिल्में थिएटर रिलीज के 6 से 8 हफ्ते बाद ओटीटी पर आती हैं। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि ‘धड़क 2’ सितंबर 2025 के मध्य (12 से 26 सितंबर के बीच) नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर कर सकती है। हालांकि निर्माताओं और नेटफ्लिक्स ने अभी तक इस तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
धड़क 2 की कहानी क्या है?
फिल्म एक कॉलेज लव स्टोरी पर आधारित है, जिसमें जातिगत भेदभाव की समस्या को दिखाया गया है। कहानी नीलेश अहिरवार (सिद्धांत चतुर्वेदी) और विधि भारद्वाज (तृप्ति डिमरी) के इर्द-गिर्द घूमती है। नीलेश नीची जाति से है जबकि विधि ऊंची जाति की छात्रा है। दोनों का प्यार विधि के परिवार को मंजूर नहीं होता, जिससे दोनों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
धड़क 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘धड़क 2’ की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस निराशाजनक रही है। फिल्म को ‘सैयारा’, ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ जैसी बड़ी फिल्मों के साथ टक्कर मिली, जिससे कमाई प्रभावित हुई। सैकनिल्क के मुताबिक, रिलीज के पहले 6 दिनों में फिल्म ने लगभग 15.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।


