Dhadak 2 First Review: सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’ का पहला रिव्यू आया सामने। जानें कैसी है ये रोमांटिक थ्रिलर और क्या बॉक्स ऑफिस पर चलेगी?
Dhadak 2 First Review: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड रोमांटिक ड्रामा फिल्म धड़क 2 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फ्रेश जोड़ी नजर आएगी। करण जौहर द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की धड़क का सीक्वल है। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर फैंस के बीच खासा बज बना हुआ है और अब इसका पहला रिव्यू भी सामने आ गया है।
कैसी है फिल्म ‘धड़क 2’? जानें फर्स्ट रिव्यू
फिल्म क्रिटिक उमैर संधू ने Dhadak 2 का पहला रिव्यू सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने फिल्म की काफी तारीफ करते हुए लिखा: “धड़क 2 का फर्स्ट रिव्यू सेंसर बोर्ड की ओर से मिला है और यह एक पावर-पैक्ड फिल्म है। तृप्ति डिमरी ने अपनी एक्टिंग से स्क्रीन पर पूरी लाइमलाइट लूट ली है। सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी दमदार प्रदर्शन किया है। फिल्म का क्लाइमेक्स और रोमांटिक थ्रिल फैक्टर इसकी सबसे बड़ी यूएसपी हैं।”
साउथ फिल्म ‘Pariyerum Perumal’ की रीमेक है Dhadak 2
धड़क 2 तमिल सुपरहिट फिल्म Pariyerum Perumal की हिंदी रीमेक है। फिल्म की कहानी दो अलग-अलग जातियों से ताल्लुक रखने वाले निलेश (सिद्धांत) और विधि (तृप्ति) की प्रेमकहानी है, जो समाजिक रुकावटों और जातीय संघर्षों से जूझती है।
म्यूजिक और ट्रेलर को मिल रहा भरपूर प्यार
फिल्म का ट्रेलर पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। सिद्धांत और तृप्ति की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। साथ ही, फिल्म के गानों ने भी म्यूजिक लवर्स के दिलों में जगह बना ली है।
Box Office पर ‘सैयारा’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’ से होगा क्लैश
Dhadak 2 का सीधा मुकाबला दो बड़ी फिल्मों से है – अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की सन ऑफ सरदार 2, और सुपरहिट बनी सैयारा, जो इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या धड़क 2 इस मजबूत प्रतिस्पर्धा में अपनी अलग पहचान बना पाएगी या नहीं।


