Delhi ITO Traffic Relief: दिल्ली ITO चौराहे पर ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए PWD ने ₹2 करोड़ का टेंडर जारी किया है। फ्लाईओवर या अंडरपास बनाने की योजना, जानें पूरा डिटेल।
Delhi ITO Traffic Relief: दिल्ली के सबसे भीड़भाड़ वाले चौराहों में से एक ITO Junction पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए अब PWD (लोक निर्माण विभाग) ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने इस क्षेत्र में फ्लाईओवर या अंडरपास निर्माण की योजना बनाई है और इसके लिए ₹2 करोड़ का टेंडर जारी कर दिया है।
ITO चौराहा: ट्रैफिक का केंद्र, जाम की बड़ी वजह
ITO चौराहा दिल्ली का एक प्रमुख जंक्शन है जहां रिंग रोड, विकास मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और तिलक मार्ग जैसी व्यस्त सड़कें मिलती हैं। इसके अलावा, DTC की दर्जनों बसें रोजाना इस रूट से गुजरती हैं। नतीजतन, यहां अक्सर लंबा ट्रैफिक जाम लगता है, जिससे 15-20 मिनट का सफर 1-2 घंटे तक खिंच जाता है।
PWD का सुपर प्लान: फ्लाईओवर या अंडरपास और स्मार्ट ट्रांजिट सिस्टम
PWD Delhi ने ITO के ट्रैफिक को डीकंजेस्ट करने के लिए इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर और स्ट्रीट नेटवर्क रिडिजाइन करने की योजना बनाई है। विभाग ने 13 जून को एक ₹2 करोड़ का टेंडर जारी किया है, जिसके तहत एक कंसल्टेंसी फर्म की नियुक्ति की जाएगी।
यह फर्म 6 महीनों में ITO और आस-पास के इलाके के लिए Detail Project Report (DPR) तैयार करेगी, जिसमें शामिल होंगे:
मल्टीमॉडल इंटीग्रेशन
एलिवेटेड रोड (Flyover) या अंडरग्राउंड रोड (Underpass)
स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम
तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक दृष्टिकोण से व्यवहार्य समाधान
प्रोजेक्ट टाइमलाइन और टेंडर डिटेल्स
प्री-बिड मीटिंग: 18 जून 2025
टेंडर सबमिशन की आखिरी तारीख: 2 जुलाई 2025
DPR और अप्रूवल की समयसीमा: 7 महीने के भीतर
एक बार कंसल्टेंसी फर्म नियुक्त हो जाने के बाद, डिजाइन, अप्रूवल और कंस्ट्रक्शन प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।
क्या होगा ITO ट्रैफिक प्लान का फायदा?
लाखों दैनिक यात्रियों को जाम से राहत
ऑफिस टाइम में सफर होगा आसान
पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मिलेगा बेहतर कनेक्टिविटी
प्रदूषण और ईंधन की बचत
सेंट्रल दिल्ली की लाइफलाइन बन सकता है नया कॉरिडोर
For more news: Business


