दिल्ली में डिजिटल ट्रैफिक लोक अदालत की शुरुआत हो गई है, जिससे अब ऑनलाइन मिनटों में ट्रैफिक चालान निपटाया जा सकेगा। जानिए कैसे घर बैठे देख सकेंगे चालान, चुन सकेंगे सुनवाई की तारीख और तुरंत कर सकेंगे भुगतान।
दिल्लीवासियों के लिए ट्रैफिक चालान से जुड़ी परेशानियों का दौर अब खत्म होने वाला है। राजधानी में डिजिटल ट्रैफिक लोक अदालत पोर्टल की शुरुआत कर दी गई है, जिससे अब लोगों को लंबी लाइनें लगाने, बार-बार कोर्ट के दिल्ली में शुरू हुई डिजिटल ट्रैफिक लोक अदालतचक्कर काटने और तारीख पर तारीख झेलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस नई व्यवस्था के तहत नागरिक घर बैठे ही अपने चालान की जानकारी देख सकेंगे, सुनवाई की तारीख चुन सकेंगे और तुरंत भुगतान कर मामले का निपटारा कर सकेंगे।
डिजिटल लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य ट्रैफिक चालान से जुड़ी प्रक्रिया को आसान, तेज और पारदर्शी बनाना है। अब किसी को यह जानने के लिए दफ्तरों में भटकना नहीं पड़ेगा कि उसका चालान कितना है या किस स्थिति में है। नागरिक पोर्टल पर अपने वाहन नंबर और ओटीपी के जरिए लॉगिन कर सकेंगे और अपने सभी लंबित चालानों की पूरी डिटेल एक ही जगह देख पाएंगे।
इस सिस्टम की खास बात यह है कि लोग अपनी सुविधा के अनुसार सुनवाई की तारीख चुन सकेंगे। तय समय पर वर्चुअल तरीके से मामले की सुनवाई होगी और प्राथमिकता के आधार पर उसी समय निपटारा किया जाएगा। इससे वे मामले, जो पहले महीनों तक लटके रहते थे, अब कहीं ज्यादा तेजी से सुलझ सकेंगे। इसे न्याय प्रक्रिया को सरल और समयबद्ध बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
also read :रैंक 151 से वर्ल्ड नंबर-1 तक का सफर: T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती की अग्निपरीक्षा
भुगतान प्रक्रिया भी अब पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो गई है। जैसे ही कोई व्यक्ति जुर्माने का भुगतान करेगा, उसकी रियल-टाइम अपडेट तुरंत सिस्टम में दर्ज हो जाएगी। साथ ही, भुगतान की पुष्टि का मैसेज भी मोबाइल पर मिल जाएगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि चालान का स्टेटस तुरंत क्लियर दिखे और भविष्य में किसी तरह की तकनीकी या प्रशासनिक दिक्कत न आए।
आम लोगों के लिए यह सुविधा काफी फायदेमंद साबित होने वाली है। खासतौर पर कामकाजी लोगों को अब छुट्टी लेकर कोर्ट जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे समय, पैसा और मेहनत तीनों की बचत होगी और ट्रैफिक चालान से जुड़ी प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा आसान और सुविधाजनक बन जाएगी।


