Deepika Ranveer Divorce Rumors: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के रिश्ते में दरार की अफवाहें तेज़, दीपिका की चुप्पी और रणवीर की Insta पोस्ट डिलीट करने से फैंस हुए परेशान।
Deepika Ranveer Divorce Rumors: बॉलीवुड के मोस्ट लव्ड कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर इन दिनों हलचल तेज़ हो गई है। फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।
रणवीर के बर्थडे पर दीपिका की चुप्पी बनी चर्चा का विषय
रणवीर सिंह ने 6 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन मनाया और इसी दिन उनकी अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर’ का टीजर भी रिलीज हुआ। जहां फैंस और सेलेब्स ने रणवीर के नए लुक की जमकर तारीफ की, वहीं दीपिका पादुकोण ने न तो उन्हें सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया और न ही फिल्म के टीजर पर कोई रिएक्शन दिया।
View this post on Instagram
रणवीर सिंह ने डिलीट कीं इंस्टाग्राम पोस्ट्स
दीपिका की इस चुप्पी के कुछ ही दिन पहले रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी पोस्ट्स डिलीट कर दिए थे, जिनमें उनकी शादी और दीपिका के साथ की यादगार तस्वीरें भी शामिल थीं। इससे सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस के बीच अफवाहें और तेज हो गईं कि क्या वाकई रणवीर और दीपिका के रिश्ते में दरार आ गई है?
दीपिका और रणवीर की जोड़ी हमेशा से बॉलीवुड की सबसे मजबूत जोड़ियों में मानी जाती रही है। लेकिन हाल ही के इन संकेतों के बाद, फैंस उनके ब्रेकअप या तलाक की अटकलें लगाने लगे हैं।
‘धुरंधर’ और ‘डॉन 3’ से जुड़े हैं रणवीर सिंह
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होने जा रही है, जिसमें उनके साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। इसके अलावा वे फरहान अख्तर की बहुचर्चित फिल्म ‘डॉन 3’ में भी नजर आने वाले हैं।
View this post on Instagram
अब तक नहीं आया कोई आधिकारिक बयान
इन सभी घटनाओं के बाद भी, न तो दीपिका पादुकोण और न ही रणवीर सिंह ने रिश्ते की स्थिति पर कोई आधिकारिक बयान जारी किया है। ऐसे में फैंस को अब दोनों की ओर से किसी स्पष्टीकरण का इंतजार है।
For more news: Entertainment


